Jewel Thief: मथुरा में सफाई की आड़ में गहने साफ करने वाला गिरोह गिरफ्तार
Jewel Thief पकड़े गए गिराेह में चार महिलाएं शामिल सोने चांदी के गहने किए बरामद। बिहार मध्यप्रदेश और झारखंड की घुमंतू जाति का गिरोह मुहल्ला-मुहल्ला जाकर सोने-चांदी के गहने साफ करके उनको चुराने का काम कर रहा था।
आगरा, जागरण टीम। मथुरा के छाता पुलिस ने सोमवार को नगला विरजा के समीप से सफाई के नाम पर सोने चांदी के गहने चुराने वाले घुमंतू जाति के गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह में चार महिलाएं शामिल हैं। आरोपितों से सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए हैं।
बिहार, मध्यप्रदेश और झारखंड की घुमंतू जाति का गिरोह मुहल्ला-मुहल्ला जाकर सोने-चांदी के गहने साफ करके उनको चुराने का काम कर रहा था। गहनों को दोगुना किए जाने लालच देकर लोगों से ठगी करने संलिप्त था। छाता कोतवाली इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया, महिलाओं के गहने साफ कर उनको चुराने वाले की गिरोह की सक्रियता की जानकारी पर पुलिस ने छानबीन की। नगला विरजा के समीप से बिहार के जिला गया के थाना बाकेबाजार क्षेत्र के गांव डुमरा निवासी सुमन, दिलहो निवासी किशन, मध्यप्रदेश के सतना जिले के थाना कटनी क्षेत्र के गांव मईयर महराजानगर निवासी विक्की और उसकी पत्नी पिंकी, झारखंड के थाना चितरा क्षेत्र के गांव सजना निवासी पूजा, पालम जिले के थाना चैनपुर क्षेत्र के गांव खरो निवासी सविता को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से सोने की एक जोड़ी टाप्स एक बाली, तीन जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी कुंडल, तीन जोडी पायल, एक तगड़ी, दो भगोना, एक कढ़ाई, एक पुरानी बाल्टी सिल्वर, एक थाली पीतल और एक हरी साड़ी छींटदार बरामद की गई है। आरोपितों को जेल भेज गया है।