Move to Jagran APP

Mega Agriculture Fair: कृषि राज्यमंत्री बोले, गो पालक बनें किसान, आय बढ़ने के साथ खेती होगी उन्नत

Mega Agriculture Fair कृषि कानूनों पर विपक्ष कर रहा है गुमराह। बटेश्वर में चल रहे तीन दिवसीय विराट कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 05:37 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 05:37 PM (IST)
Mega Agriculture Fair: कृषि राज्यमंत्री बोले, गो पालक बनें किसान, आय बढ़ने के साथ खेती होगी उन्नत
बटेश्वर में चल रहे तीन दिवसीय विराट कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में पहुंचे कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत।

आगरा, जागरण संवाददाता। कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि गोवंश की समस्या के निदान के लिए सरकार गोशाला, नंदीशाला बनवा रही है। वहीं किसानों को भी गो पालन करना चाहिए। पहले हर घर के दरवाजे पर खूंटा होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। सरकार प्रत्येक गाय के भरण पोषण के लिए 900 रुपये महीना दे रही है। किसान एक से तीन गाय का पालन सरलता से कर सकते हैं।

loksabha election banner

बटेश्वर में चल रहे तीन दिवसीय विराट कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए कृषि राज्यमंत्री राजपूत ने रास्ते में कई जगह किसानों ने गोवंश से फसलों को नुकसान की बात कही, जिसके निदान के लिए सरकार प्रयास कर रही है। कुछ प्रयास आपकी ओर से हों तो जल्द सफलता मिलेगी। गाय का गोबर जैविक खाद का माध्यम बन सकता है, तो दूध का अपना अलग महत्व है। उन्होंने कहा कि किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सरकार प्रयास में जुटी है, नए कृषि कानून भी इसी क्रम में लाए गए हैं। विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है। नए कृषि कानूनों के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है। विपक्ष पर कोई मुद्द नहीं है, इसलिए नकारात्मक माध्यम से अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश की जा रही है।

फसलों को उन्नत बनाने के दिए टिप्स

कृषि मेले में विशेषज्ञों ने किसानों को कम पानी में बेहतर पैदावार लेने के टिप्स दिए। उन्होंने टपक सिंचाई माध्यम को अपनाने को कहा, जिससे पानी की बचत होगी। किसानों को सह फसल, मेड़ पर पेड़ लगाने के फायदे गिनाए गए। साथ ही किसानों को जैविक माध्यम अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.