Move to Jagran APP

नेत्रों से दिव्यांग कर रहा था साइबर ठगी, मथुरा से साथी समेत आगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

रेंज साइबर थाना पुलिस ने गुरुवार को दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक अपराधी तौफीक नेत्रहीन है। वह लोगों को कॉल करके परिचित बताता था। इसके बाद मदद के नाम पर खाते में रकम जमा करा देता था। उसका भाई शहजाद भी पकड़ा गया है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 05:05 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 05:05 PM (IST)
नेत्रों से दिव्यांग कर रहा था साइबर ठगी, मथुरा से साथी समेत आगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
मथुरा से पुलिस ने एक नेत्रहीन साइबर ठग को गिरफ्तार किया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। लोगों को कॉल करके अपने जाल में फांस लोगों से खाते में रकम जमा कराता था। पुलिस ने ऐसे नेत्रहीन उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

prime article banner

रेंज साइबर थाना पुलिस ने गुरुवार को दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक अपराधी तौफीक नेत्रहीन है। वह लोगों को कॉल करके परिचित बताता था। इसके बाद मदद के नाम पर खाते में रकम जमा करा देता था। उसका भाई शहजाद भी पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक, तौफीक दो साल से साइबर ठगी कर रहा था। उसने अपने और एक अन्य भाई शाहरुख के नाम पर खाते खोले हुए थे। फर्जी आईडी पर सिम लिया था, जिससे कॉल करते थे। खाते से रकम निकालने के लिए भी एक युवक की मदद लेते थे। दोनों गिरफ्तार आरोपी मथुरा के थाना शेरगढ़ स्थित बाबूगढ़ गांव के रहने वाले हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि गांव में कई और इसी तरह से साइबर क्राइम कर रहे हैं। उनके बारे में पड़ताल की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.