Move to Jagran APP

Panchayat Election 2021: 25 साल में सिर्फ एक-एक बार महिलाओं के लिए आरक्षित रहे तीन ब्लाक

Panchayat Election 2021 जिले के 15 ब्लाक भी शामिल हैं। इस बार पांच ब्लाक महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें बिचपुरी एससी महिला फतेहपुर सीकरी ओबीसी महिला बाह महिला फतेहाबाद ओबीसी महिला और पिनाहट महिला के लिए आरक्षित है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 12:42 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 12:42 PM (IST)
Panchayat Election 2021: 25 साल में सिर्फ एक-एक बार महिलाओं के लिए आरक्षित रहे तीन ब्लाक
पांच ब्लाक महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम सभाओं और वार्डों के आरक्षण आवंटन की सूची जारी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी माहौल गर्मा गया है। आरक्षण आवंटन पर मंथन कर रहे हैं। कौन सी सीट किस दावेदार के हाथ से फिसल गई और अब किस सीट पर कौन दिग्गज हाथ आजमाने की तैयारी में है, इस पर जगह-जगह चर्चाएं हो रही हैं। 25 साल में आगरा जिले के तीन ब्लाक महिलाओं के लिए सिर्फ एक-एक बार ही आरक्षित रहे हैं।

loksabha election banner

गत सोमवार रात को जिला प्रशासन ने आरक्षण आवंटन सूची जारी कर दी। इसमें जिले के 15 ब्लाक भी शामिल हैं। इस बार पांच ब्लाक महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें बिचपुरी एससी महिला, फतेहपुर सीकरी ओबीसी महिला, बाह महिला, फतेहाबाद ओबीसी महिला और पिनाहट महिला के लिए आरक्षित है। जबकि विगत 25 सालों में तीन ब्लाक ऐसे हैं, जो सिर्फ एक-एक बार महिलाओं के हाथ में रही हैं। इसमें एत्मादपुर में वर्ष 2005 महिला, जैतपुकलां वर्ष 2015 में एससी महिला और सैंया वर्ष 2005 में महिला के लिए आरक्षित रहा है। हालांकि बिचपुरी, फतेहाबाद और पिनाहट ब्लाक 25 साल में तीसरी बार महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। अधिकांश ब्लाकों का आरक्षण बदल गया है। ऐसे में दावेदारों में खलबली मची हुई है। नये आरक्षण आवंटन ने उनका पूरा गणित बिगाड़ दिया है। बता दें कि आरक्षण आवंटन के संबंध में 4 से 8 मार्च के बीच आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.