Electricity Supply in Agra: उपभोक्ताओं के साथ धोखा, टीटीजेड क्षेत्र में 24 घंटा नहीं हो रही आपूर्ति
Electricity Supply in Agra डीवीवीएनएल से पोषित होने वाले इलाकों में बिजली का टोटा रहता है। यूपीपीसीएल ने अन्य जिलों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 18 तहसील मुख्यालय स्तर पर 2130 घंटा और जिला मुख्यालय स्तर पर 24 घंटा आपर्ति करने का शेड्यूल बना रखा है।
आगरा, जागरण संवाददाता। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) कंपनी ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) के नियमों का उल्लंघन ही नहीं कर रही, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भी अवहेलना कर रहा है। उपभोक्ताओं के साथ इतना बड़ा धोखा है, कि टीटीजेड क्षेत्र में 24 घंटा की बजाय 17 घंटा बिजली आपूर्ति की जा रही है। जबकि शेड्यूल में 24 घंटा आपूर्ति तय है और इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के भी सख्त आदेश है।
उप्र पावर कार्पोरेशन लिमिटिडे (यूपीपीसीएल) प्रदेश की आपूर्ति का साप्ताहिक शेड्यूल चार्ट जारी करता है। इसमें डीवीवीएनएल की आपूर्ति भी शामिल होती है। शेड्यूल चार्ट की अंतिम लाइन में टीटीजेड क्षेत्र में 24 घंटा आपूर्ति करने के निर्देश है और सुप्रीम कोर्ट ने भी टीटीजेड क्षेत्र में 24 घंटा बिजली आपूर्ति करने के आदेश है। टीटीजेड क्षेत्र में आगरा, मथुरा, फीरोजाबाद, हाथरस और भरतपुर जिला शामिल हैं। आगरा शहर में टोरंट कंपनी की आपूर्ति है। जबकि आगरा देहात, मथुरा और फीरोजाबाद, हाथरस में डीवीवीएनएल की आपूर्ति है। डीवीवीएनएल से पोषित होने वाले इलाकों में बिजली का टोटा रहता है। यूपीपीसीएल ने अन्य जिलों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 18, तहसील मुख्यालय स्तर पर 21:30 घंटा और जिला मुख्यालय स्तर पर 24 घंटा आपर्ति करने का शेड्यूल बना रखा है। डीवीवीएनएल के कर्मचारी इसी शेड्यूल के हिसाब से टीटीजेड क्षेत्र में आपूर्ति करते हैं। इतना ही नहीं, बल्कि डीवीवीएनएल के कागजों में इससे भी कम बिजली आपूर्ति का रिकार्ड दर्ज हो रहा है। देहात में 18 घंटा की बजाय 17 घंटा, तहसील मुख्यालय स्तर पर 21:30 घंटा की बजाय 19:30 घंटा और जिला मुख्यालय स्तर पर 24 घंटा की बजाय 22 या 23 घंटा बिजली आपूर्ति दर्ज है। जबकि हकीकत की स्थिति इससे भी अलग है। देहात में 14 से 16 घंटा ही बिजली आपूर्ति होती है। तहसील स्तर पर भी बढ़ी कटौती है।