Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: ताजनगरी में छुट्टी के दिन खुशनुमा सुबह, बढ़ने लगा पारा

Agra Weather आगरा में रविवार सुबह आसमान साफ है और धूप तेज है। न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। गर्मी ने लोगों को किया बेहाल। न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 11:11 AM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 11:11 AM (IST)
Agra Weather Forecast: ताजनगरी में छुट्टी के दिन खुशनुमा सुबह, बढ़ने लगा पारा
फरवरी के महीने में ही आगरा में तापमान 35 डिग्री पहुंच गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में छुट्टी के दिन रविवार की सुबह खुशनुमा रही। 10 बजे के बाद धूप तेज होने लगी है। तेज धूप में लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।

loksabha election banner

सुबह सात बजे धूप निकल आई। इससे छुट्टी के दिन की शुरूआत अच्छी रही, गुनगुनी धूप में लोग टहलने गए। नौ बजे के बाद धूप तेज होने लगी। न्यूनतम तापमान सामान्य 11 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 बजे के बाद धूप तेज हो गई। गर्मी में लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 12 बजे के बाद धूप और तेज हो जाएगी, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है।

2 मार्च तक 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी तेज धूप निकलेगी, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, मंगलवार को तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

मार्च में गर्मी करेगी परेशान

फरवरी अंत तक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। मार्च में गर्मी बढ़ जाएगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मार्च में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गर्मी लोगों को परेशान करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.