Move to Jagran APP

Agra Weather Forecast: आगरा में अधिकतम तापमान पहुंच गया 32 डिग्री के पार, न्‍यूनतम भी बढ़ा

Agra Weather आगरा में बुधवार सुबह आठ बजे से निकल आई है तेज धूप। न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज। दिन में निकलेगी तेज धूप शाम को भी अपेक्षाकृत रहेगी कम सर्दी। अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 24 Feb 2021 09:54 AM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 09:54 AM (IST)
Agra Weather Forecast: आगरा में अधिकतम तापमान पहुंच गया 32 डिग्री के पार, न्‍यूनतम भी बढ़ा
आगरा में बुधवार सुबह से तेज धूप है और तापमान 32 डिग्री के करीब आ चुका है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में लोगों को उम्‍मीद नहीं थी कि गर्मी इतनी तेजी से बढ़ेगी। अधिकतम तापमान एकदम से बढ़कर 32.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से कारों में दोपहर के समय एसी चलना शुरू हो गए हैं। बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली हैैै, इससे अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज होगी। न्‍यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। वहीं अधिकतम 30 डिग्री से अधिक पहुंच चुका है।

loksabha election banner

ताजनगरी में बुधवार को सुबह आठ बजे से ही अच्‍छी धूप निकल आई है। सुबह न्‍यूनतम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज हो चुका है, जो मंगलवार के मुकाबले 1.1 डिग्री ज्‍यादा है। इसके चलते सुबह-सुबह लोगों ने सैर का आनंद लिया, सुबह सात बजेे भी मोटे गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं पड़ी। दोपहर में तेज धूप होने से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज होने से अब केवल सुबह और शाम ही ठंडक का अहसास हो रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहेगा।

इससे पहले तेज धूप में मंगलवार को गर्मी का अहसास होने लगा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सुबह सात बजे धूप निकल आई। दोपहर एक बजे के बाद धूप में खडे़ होने पर पसीना आने लगा। मार्च अंत और अप्रैल जैसी गर्मी महसूस होने लगी। शाम को मौसम बदल गया और हवा चलने लगी। इससे अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य 11 डिग्री सेल्सियस से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

27 फरवरी तक 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को तेज धूप निकलेगी। 27 फरवरी तक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद आंशिक बादल छा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.