Move to Jagran APP

Fruit, Vegetable & Flower Exhibition: रंग बिरंगे पुष्पों की सुगंध से महकता रहा आगरा का ताजव्यू गार्डन

Fruit Vegetable Flower Exhibition दो दिवसीय मंडलीय फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आज होगा समापन। कुछ देर में उद्यान मंत्री श्रीराम चौहान पुरस्कार करेंगे वितरण। प्रदर्शनी में प्रतियोगियों द्वारा 3276 उत्कृष्ट नमूने प्रदर्शित किए गए हैं।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 03:45 PM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 03:45 PM (IST)
Fruit, Vegetable & Flower Exhibition: रंग बिरंगे पुष्पों की सुगंध से महकता रहा आगरा का ताजव्यू गार्डन
दो दिवसीय मंडलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आज होगा समापन।

आगरा, जागरण संवाददाता। मोहक रंग और अपनी ओर खींचती सुगंध वाले पुष्पों ने ताज व्यू गार्डन को महका रखा था। फल एवं शाकभाजी की विभिन्न प्रजातियां आकषिर्त कर रही थीं। यमुना के किनारे स्थित इस अद्भुत नजारे को अपने आंखों में बसाने की हर दर्शक कोशिश कर रहा था, तो निर्णायक मंडल को निर्णय लेने में मुश्किल आ रही थी।

loksabha election banner

दो दिवसीय मंडलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का समापन रविवार को होना है। प्रदर्शनी में प्रतियोगियों द्वारा 3276 उत्कृष्ट नमूने प्रदर्शित किए गए हैं। इसमें गेंदा, गुलाब, झरेवरा से विभन्न माडल बनाए गए थे, जिसे टकटकी लगा दर्शक देख रहे थे। तो उनकी महक पूरे गार्डन को महका रही थी। मौसम के पुष्पों की प्रजातियां कारनेशन, डेजी, पेजी, पिटूनिया, फ्रेंच मैरी गोल्ड, नटेशियम, सिरनेरिया की रंगत सबको अपनी ओर खींच रही थीं। जैविक माध्यम से की गई लोकी, कद्दू, मशरूम, लाल, पीली शिमला मिर्च आकर्षित कर रही थी। सेहत के लिए गुणकारी ब्रोकली के फायदे जब किसानों ने समझाए तो विशेषज्ञ से कम नहीं लग रहे थे। प्रदर्शनी में कोरोना संक्रमण से बचाव, शारीरिक दूरी का पालन करने और वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्य के लिए प्रदर्शनी स्थल पर गेंदे के पुष्पों से तैयार कोरोना वायरस नजर आया। आगंतुकों को लुभाने के लिए सेल्फी गेट बनाया गया था, जिसको गेंदा, गुलाब और मौसम के दूसरे फूलों से सजाया गया था। प्रदर्शनी में पहुंचने वाले युवाओं ने खूब सेल्फी ली तो प्रतिभागी भी पीछे नहीं रहे। राजकीय उद्यान अधीक्षक डा. संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में 996 प्रतियोगियों ने भाग लिया है। निर्णाय मंडल जिसमें विशेषज्ञ, वरिष्ठ वैज्ञानिक सम्मिलित हैं ने विजेता घोषित कर दिए हैं। उद्यान मंत्री श्रीराम चौहान उन्हें पुरस्कृत करेंगे।

किसानों को दी जानकारी

प्रदर्शनी स्थल पर विभिन्न विभाग अपने स्टाल लगाकर जानकारी दे रहे थे। कृषि विभाग, पशुपालन, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण आदि विभागों द्वारा किसानों और प्रदर्शनी के दर्शकों की सुविधा के लिए स्टाल लगाए गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.