Move to Jagran APP

Mother Language Day 2021: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर होंगे साप्ताहिक आयोजन, पुरस्कार पाने का मिलेगा मौका

Mother Language Day 2021 अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने जारी किया आदेश। 21 से 27 फरवरी तक होंगे विभिन्न आयोजन व प्रतियोगिताएं। आगरा के शिक्षाविद संभ्रांत नागरिक स्थानीय खिलाड़ी समाजसेवियों को विद्यालयों में बुलाकर प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 18 Feb 2021 07:42 AM (IST)Updated: Thu, 18 Feb 2021 07:42 AM (IST)
Mother Language Day 2021: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर होंगे साप्ताहिक आयोजन, पुरस्कार पाने का मिलेगा मौका
आदेश। 21 से 27 फरवरी तक होंगे विभिन्न आयोजन व प्रतियोगिताएं।

आगरा, जागरण संवाददाता। 21 फरवरी से जिले के सभी स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। पहले दिन मातृभाषा में कविता पाठ होगा, जबकि अंतिम दिन भाषा पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। समापन पर विद्यालय में प्रथम आने वाले विद्यार्थी को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन की रूपरेखा के अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी (बीएसए) को भेजी है।

loksabha election banner

बीएसए राजीव कुमार यादव ने बताया कि प्राप्त आदेश के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर इसके संवर्धन और संरक्षण के लिए साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें शिक्षाविद, संभ्रांत नागरिक, स्थानीय खिलाड़ी, समाजसेवियों को विद्यालयों में बुलाकर प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। बता दें कि 17 नवंबर 1999 को यूनेस्को ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाए जाने की घोषणा की, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ ने स्वीकृति दी। तब से 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। इसे मनाने का उद्देश्य संपूर्ण विश्व मिलकर सांस्कृतिक व भाषिक विविधताओं को पोषित करें, जिससे विश्व में बहुभाषिकता और बहुसांस्कृतिकता संवर्धित हो। किसी भी व्यक्ति की अभिव्यक्ति भाषाहीन नहीं होती, इसलिए सभी की मातृभाषा एकसमान महत्व रखती है।

यह होंगे कार्यक्रम

- 21 फरवरी को मातृभाषा में कविता पाठ।

- 22 फरवरी को प्रार्थना सभा में संविधान के आठवीं अनुसूची में दी गई 22 भाषाओं की जानकारी विद्यार्थियों को दी जाएगी।

- 23 फरवरी को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मनुष्य से सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा आवश्यक विषय पर मातृभाषा में भाषण प्रतियोगिता होगी, जिसमें प्रथम विजेता को पुरस्कार दिया जाएगा।

- 24 फरवरी को हमारी भाषा हमारी संस्कृति विषय पर लेख प्रतियोगिता होगी।

- 25 फरवरी को कम से कम तीन भाषाओं में पढ़ने व लिखने की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दो विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

- 26 फरवरी को चित्रकला प्रतियोगिता होगी।

- 27 फरवरी को भाषा पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ समापन। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.