Move to Jagran APP

Suicide Case in Agra: आगरा में गृह क्लेश में युवक ने फंदे से लटकर दी जान

Suicide Case in Agra पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई। गृह क्लेश के चलते अरुण भी तनाव में था। परिवार के लोगों ने उसे काफी समझाया। मगर वह किसी से बात नहीं कर रहा था।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 05:38 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 05:38 PM (IST)
Suicide Case in Agra: आगरा में गृह क्लेश में युवक ने फंदे से लटकर दी जान
पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

आगरा, जागरण संवाददाता। एत्माद्​दौला क्षेत्र में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। कुछ दिन पहले पत्नी मायके चली गई थी। स्वजन पत्नी से फोन पर झगड़े के बाद खुदकुशी की बात कह रहे हैं।

loksabha election banner

नुनिहाई निवासी 28 वर्षीय अरुण मजदूरी करता था। अरुण के स्वजन ने बताया कि उसका पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई। गृह क्लेश के चलते अरुण भी तनाव में था। परिवार के लोगों ने उसे काफी समझाया। मगर, वह किसी से बात नहीं कर रहा था। शनिवार रात नौ बजे वह अपने कमरे में सोने चला गया। रात में ही उसने पंखे से रस्सी का फंदा बांध लिया। गले में में फंदा कसकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह उसका साथी काम के लिए साथ चलने को बुलाने पहुंचा। दरवाजा खटखटाने पर कमरे से कोई आवाज नहीं आई। ऐसे में उसने खिड़की से झांककर अंदर देखा तो अरुण फंदे से लटका हुआ था। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर फंदे से युवक को नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्वजन ने इस संबंध में अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर एत्माद्​दौला संजय कुमार त्यागी का कहना है कि गृह क्लेश में युवक ने खुदकुशी की है। उसका पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े का कारण क्या था? यह स्पष्ट नहीं हुआ है। स्वजन ने किसी के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं की है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.