Birth Anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose: आजादी की लड़ाई में नेताजी के योगदान को नहीं भुला सकता देश
Birth Anniversary of Netaji Subhash Chandra Bose नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर माल रोड स्थित प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण। नेताजी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे थे और महात्मा गांधी से काफी प्रभावित थे। उन्होंने सभी जातियों को साथ लेकर आजादी की लड़ाई में भाग लिया।
आगरा, जागरण संवाददाता। नेताजी सुभाषचंद्र बोस देश के महान सपूत हैं। आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को देश भुला नहीं सकता है। नेताजी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे थे और महात्मा गांधी से काफी प्रभावित थे। उन्होंने सभी जातियों को साथ लेकर आजादी की लड़ाई में भाग लिया। नेताजी हमेशा सांप्रदायिकता के विरोधी थे।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनिल यादव ने यह बात कही। वो माल रोड स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि देश की आजादी के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' का नारा दिया था। देश के मजदूर, गरीब, युवाओं व किसानों के लिए यह नारा आज भी सार्थक है। आज देश का किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी आशुतोष दीक्षित, विनोद बंसल, नंदलाल भारती, अशोक शर्मा, जमील खान, इदरीश मेव, आइडी श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।