Move to Jagran APP

Tourism in Agra: 2020 में आगरा के पर्यटन में 75.6 फीसद की गिरावट, पढ़ें क्या कहता है पूरे साल का डाटा

Tourism in Agraवर्ष 2020 में ताजमहल देखने आए 13.41 लाख पर्यटक। वर्ष 2019 में ताजमहल देखने आए थे 56.60 लाख पर्यटक। आगरा में ताजमहल देखने आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों की संख्या पर्यटन कारोबार के लिए कारोबार की स्थिति जानने का मुख्य पैमाना है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 03:30 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 03:30 PM (IST)
Tourism in Agra: 2020 में आगरा के पर्यटन में 75.6 फीसद की गिरावट, पढ़ें क्या कहता है पूरे साल का डाटा
जानिए कोराेना काल के वर्ष 2020 में क्या रही पर्यटन की स्थिति। फाइल फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना काल की भेंट चढ़े 2020 में ताजनगरी के पर्यटन उद्योग को जोर का झटका लगा। 188 दिनों की ताजमहल की ऐतिहासिक बंदी और उसके बाद लागू रही कैपिंग ने पर्यटन उद्योग को ना भरने वाले जख्म दिए। वर्ष 2019 की अपेक्षा 2020 में आगरा के पर्यटन में 75.6 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2021 में कैपिंग हटने से आस जरूर बंधी है, लेकिन पर्यटन उद्योग पटरी पर तभी आ सकेगा, जबकि इंटरनेशनल फ्लाइट पर लगी रोक हटेगी व टूरिस्ट वीजा सर्विस शुरू होगी।

loksabha election banner

आगरा में ताजमहल देखने आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों की संख्या पर्यटन कारोबार के लिए कारोबार की स्थिति जानने का मुख्य पैमाना है। वर्ष 2020 में ताजमहल देखने 13.41 लाख भारतीय आैर विदेशी पर्यटक आए, जबकि 2020 में 56.60 लाख पर्यटक यहां आए थे। वर्ष 2020 में 43.19 लाख पर्यटक वर्ष 2019 की अपेक्षा कम आए। इसे अगर फीसद में देखें तो 2020 में 76.58 फीसद भारतीय और 74.64 फीसद विदेशी पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है। पर्यटकों की संख्या में इतनी बड़ी कमी आने की वजह पूरी दुनिया को हिलाकर रख देने वाला काेरोना वायरस का संक्रमण रहा।

फैक्ट

-करीब पांच हजार करोड़ रुपये वार्षिक का है आगरा का पर्यटन कारोबार।

-500 छोटे-बड़े होटल, 100 से अधिक पेइंग गेस्ट हाउस और 500 के करीब रेस्टोरेंट हैं।

-करीब पांच लाख लोग प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से आश्रित हैं।

देश में वैक्सीनेशन की शुरुआत हो चुकी है। अब सरकार को इंटरनेशनल फ्लाइट और टूरिस्ट वीजा सर्विस को शुरू करने की तिथि बतानी चाहिए, जिससे कि विदेशी टूर आपरेटरों को इस बारे में जानकारी दी जा सके।

-सुनील गुप्ता, चेयरमैन इंडियन एसोसिएशन आफ टूर आपरेटर्स नोर्दर्न रीजन

ताजमहल की कैपिंग केवल आनलाइन टिकट बुकिंग तक सीमित की जा चुकी है। वैक्सीनेशन की शुरुआत के साथ सरकार को अब इंटरनेशनल फ्लाइट अौर टूरिस्ट वीजा सर्विस पर लगी रोक को हटाना चाहिए, तभी कुछ भला हो सकेगा।

-गौरव चौहान, महासचिव आगरा टूरिज्म डवलपमेंट फाउंडेशन

2020 में पर्यटकों की स्थिति

माह, भारतीय, विदेशी, कुल

जनवरी, 321135, 83025, 404160

फरवरी, 341046, 88123, 429169

मार्च, 176290, 33449, 209665

सितंबर, 16878, 129, 17007

अक्टूबर, 70618, 720, 71209

नवंबर, 82624, 721, 83345

दिसंबर, 126133, 938, 127071

कुल, 1134724, 206902, 1341626

नोट: 17 मार्च से 20 सितंबर तक ताजमहल कोरोना काल में बंद रहा।

2019 में पर्यटकों की स्थिति

माह, भारतीय, विदेशी, कुल

जनवरी, 448355, 93609, 541964

फरवरी, 375305, 110753, 486058

मार्च, 479006, 107334, 586340

अप्रैल, 318734, 57174, 375908

मई, 374554, 30612, 405166

जून, 437374, 25641, 463015

जुलाई, 356479, 35891, 392370

अगस्त, 395771, 50266, 446037

सितंबर, 365902, 54876, 420778

अक्टूबर, 496010, 90918, 586928

नवंबर, 408196, 96680, 504876

दिसंबर, 389398, 61926, 451324

कुल, 4845084, 815680, 5660764 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.