Move to Jagran APP

Samajwadi Party: सपा ने उठाई आवाज, बाजार खुल सकते हैं तो ताज महोत्सव क्यों नहीं हो सकता

Samajwadi Party सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का कहना है बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। शहर में और भी तमाम आयोजन हो रहे हैं जिनमें अपार भीड़ हो रही है। ऐसे में ताज महोत्सव आयोजित न कर जरूरतमंदों को ठेस पहुंचाई जा रही है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 09:53 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 09:53 AM (IST)
Samajwadi Party: सपा ने उठाई आवाज, बाजार खुल सकते हैं तो ताज महोत्सव क्यों नहीं हो सकता
वर्षाें से होते आ रहे आयोजन ताज महाेत्सव के लिए सपा कर रही मांग।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजमहल के पास हर साल आयोजित होने वाले ताज महोत्सव के इस बार आयोजित न करने के फैसले पर समाजवादी पार्टी ने रोष व्यक्त किया है। कहा है कि लाकडाउन के बाद से अब तक तमाम हुनरमंदों की जिंदगी पटरी पर नहीं आ पाई। ताज महोत्सव से उन्हें उम्मीदें थीं, उस पर भी प्रशासन ने पानी फेर दिया है। सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का कहना है कि जब बाजार खुल सकते हैं, तो ताज महोत्सव क्यों नहीं हो सकता।

prime article banner

उन्होंने कहा कि बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। शहर में और भी तमाम आयोजन हो रहे हैं, जिनमें अपार भीड़ हो रही है। ऐसे में ताज महोत्सव आयोजित न कर जरूरतमंदों को ठेस पहुंचाई जा रही है। इस महोत्सव के सहारे तमाम लोगों को काम मिलता है। उनकी रोजी रोटी चलती है। दूर-दूर से शिल्पकार आते हैं। सहारनपुर के लकड़ी उत्पाद, कश्मीर के शाल, जरदोजी, कांच के सामान हों या फिर देश के विभिन्न राज्यों के व्यंजन, सब एक ही जगह मिलते हैं। इनसे हजारों लोगों को रोजगार मिलता है। वह सालभर ताज महोत्सव का इंतजार करते हैं। ऐसे में इस बार इसका अायोजन न कर, उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। हर साल 18 से 27 फरवरी तक इसका आयोजन होता है। इस बार कोविड-19 की रोकथाम के चलते इसका आयोजन नहीं किया जा रहा है। इसके विरोध में सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में तमाम पार्टी कार्यकर्ता 12 जनवरी को कमिश्नर को ज्ञापन भी देंगे। महानगर अध्यक्ष ने कहा है कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए ताज महोत्सव कराया जाना चाहिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.