Move to Jagran APP

Agra Christmas Celebration 2020: क्रिसमस का छा गया उल्‍लास, आगरा के चर्चों में चल रहींं प्रार्थना सभाएं

आगरा के 182 वर्ष पुराने गिरजाघर में हुई क्रिसमस के उपलक्ष्‍य में विशेष प्रार्थना सभा। होटलों में सजाए गए हैं क्रिसमस ट्री। शुभकामनाओं के साथ बांटे जा रहे उपहार और केक। चर्चों में की गई है भव्‍य सजावट।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 12:55 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 12:55 PM (IST)
Agra Christmas Celebration 2020: क्रिसमस का छा गया उल्‍लास, आगरा के चर्चों में चल रहींं प्रार्थना सभाएं
क्रिसमस पर चर्च में प्रार्थना करते ईसाई समाज के लोग।

आगरा, जागरण संवाददाता। मैरी क्रिसमस, इस शुभकामना संदेश के साथ क्रिसमस का उल्‍लास पूरे शहर में नजर आ रहा है। गिरजाघरों में सुबह विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन हुआ और इसके बाद उपहारों के साथ केक बांटे गए। चर्चों को रंगीन रोशनियों से सजाया गया है। रात में इस सजावट को देखने के लिए ईसाई समाज के लोग जुटेंगे। इधर बच्‍चों ने भी अपने घरों और कॉलोनियों में क्रिसमस सेलीब्रेशन की तैयारियां कर रखी हैं।

prime article banner

सजे हुए हैं होटल भी

क्रिसमस सेलिब्रेशन को शहर के होटलों में खास तैयारी की गई है। स्पेशल बुफे के साथ विशेष सजावट से अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। होटलों में क्रिसमस ट्री सजाए गए हैं। होटल क्रिस्टल सरोवर प्रीमियर की लाबी में 15 फुट ऊंचा क्रिसमस ट्री सजाया गया है। यहां जिंगल बेल की धुन के बीच अतिथि विशेष भोजन का आनंद क्रिसमस पर लेंगे। सेंटा क्लाज द्वारा अतिथियों व बच्चों को उपहार बांटे जाएंगे। होटल के जीएम विवेक महाजन ने बताया कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए अतिथियों के स्वागत को क्रिसमस की थीम तैयार की गई है। वहीं, होटल आइटीसी मुगल में वोकल टू लोकल के तहत रिसाइकिल की गई पैकेजिंग की लकड़ी से क्रिसमस ट्री बनाया गया है। इसके साथ पोइनसेटिया के पौधे लगाए गए हैं।

बच्चों को बांटे उपहार

कोरोना काल में क्रिसमस के त्योहार की रौनक भी दिखाई देने लगी है। चाइल्ड लाइन संस्था ने शहर की बस्तियों में बच्चों को उपहार बांटे। संस्था की सदस्य पूनम ने सेंटा का रूप धर कर नगला छउआ बस्ती में मास्क, उपहार और चाकलेट बांटे।सेंटा ने बच्चों को बताया कि अगर उन्हें कोई समस्या हो तो वे 1098 पर फोन कर जानकारी दे सकते हैं। कार्यक्रम में बस्ती इस कार्यक्रम में बस्ती के लभगभ 60 बच्चों ने भाग लिया।संस्था के निदेशक संजय गुप्ता ने कोरोना से बचाव के नियमों की भी जानकारी दी। ऋतु वर्मा ने बच्चों से कहा कि कभी भी बुराई के सामने झुकना नहीं चाहिए।

ये हैं शहर के प्रमुख गिरजाघर

कैथोलिक चर्च

- अकबरी चर्च वजीरपुरा

-निष्कलंक माता का गिरजाघर, वजीरपुरा

- सेंट मेरी चर्च, प्रतापपुरा अजमेर रोड

- सेंट पैट्रिक चर्च, आगरा कैंट

आगरा डायसिस चर्च

- सेंट जोर्सेज चर्च, सदर बाजार

- सेंट जोंस चर्च, हास्पिटल रोड

- सेंट जोंस चर्च, सिकंदरा

- सेंट पाल चर्च, बाग फरजाना

मैथोडिस्ट चर्च

- मैथोडिस्ट चर्च, जिला मुख्यालय

- हैवलाक चर्च, आगरा कैंट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.