Move to Jagran APP

Events in Agra: शाम को थमेगा चुनाव प्रचार,जानिए क्या-क्या शहर में आज खास

Events in Agraआज रविवार है छुट्टी का दिन। अवकाश के चलते सभी सरकारी कार्यालय आज बंद रहेंगे लेकिन एमएलसी चुनाव की गतिविधियां जारी रहेंगी। हालांकि आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। एक दिसंबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होंगे। वहीं कार्तिक पूर्णिमा के चलते यमुना आरती होगी।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 07:13 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 07:13 AM (IST)
Events in Agra: शाम को थमेगा चुनाव प्रचार,जानिए क्या-क्या शहर में आज खास
आज थम जाएगा एमएलसी चुनाव प्रचार का शाेर।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) का चुनाव प्रचार रविवार तीसरे पहर पांच बजे से थम जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी। 

loksabha election banner

आज होगी प्रशासनिक बैठक

एक दिसबंर को होने वाले शिक्षक एवं स्नातक खंड एमएलसी चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार दोपहर 12 बजे से बैठक होगी, जिसमें प्रभारी डीएम व सीडीओ जे. रीभा निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा करेंगी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देंगी। वह बैठक के बाद मतदान केन्द्रों का भी मुआयना करेगी। एसएसपी बबलू कुमार भी उनके साथ रहेंगे। जिला आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया ने बताया कि रविवार तीसरे पहर पांच बजे जिले की सभी शराब और भांग की दुकानें बंद हो जाएंगी।

बैकुंठ चौदस पर होगी यमुना आरती

बैकुंठ चौदस पर शहर में तमाम धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इस मौके पर यमुना के घाटों पर दीपदान और यमुना आरती का कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यमुना किनारा रोड स्थित एत्माद्दौला व्यू प्वाइंट पर शाम छह बजे श्रद्धालु जुटकर यमुना आरती व दीपदान करेंगे। वहीं बल्केश्वर स्थित घाट पर ही शाम छह बजे यमुना आरती का कार्यक्रम किया जाएगा। आयोजकों ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली है। रामलाल वृद्धाश्रम यमुना घाट व कैलाश मंदिर यमुना घाट भी इसकी तैयारियां की गई है। रामलाल वृद्धाश्रम में बुजुर्ग यमुना मैय्या की आरती करेंगे। शहर में विभिन्न स्थानों पर यह भी आयोजन होगा। कैलाश घाट पर ही इस मौके पर शाम साढ़े पांच बजे से दीपदान कार्यक्रम होगा। इसके लिए रविवार की सुबह छह बजे यहां स्वच्छता अभियान भी चलेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.