Move to Jagran APP

Agra Smart City Project: 79 करोड़ पर टिकी, आगरा के नंबर वन की रैंकिंग

Agra Smart City Project ग्रांट मिलने के बाद ही नंबर वन पर पहुंच सकेगा आगरा। फिलहाल अहमदाबाद है देश में नंबर वन शासन से मांगी गई ग्रांट। 79 करोड़ की ग्रांट मिलते ही आगरा के खाते में तीन अंक जुड़ जाएंगे!

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 02:59 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 02:59 PM (IST)
Agra Smart City Project: 79 करोड़ पर टिकी, आगरा के नंबर वन की रैंकिंग
ग्रांट मिलने के बाद ही नंबर वन पर पहुंच सकेगा आगरा।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा स्मार्ट सिटी देश में नंबर वन फिर से बन सकता है। बशर्ते अगर उसे 79 करोड़ रुपये की ग्रांट मिल जाए। ग्रांट के लिए स्मार्ट सिटी प्रशासन ने शासन से इसकी मांग की है। 79 करोड़ की ग्रांट मिलते ही आगरा के खाते में तीन अंक जुड़ जाएंगे और फिर से अहमदाबाद को पीछे छोड़ते हुए देश में नंबर वन होने का तमगा मिल जाएगा।

loksabha election banner

शहरी विकास मंत्रालय ने हाल ही में नई रैंङ्क्षकग जारी की जिसमें आगरा दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। अहमदाबाद फिर से नंबर वन बन गया। आगरा स्मार्ट सिटी के अहमदाबाद से तीन श्रेणियों में अच्छे नंबर है, सिर्फ ग्रांट रिलीज न होने पर तीन अंक कम हो गया हैं। आगरा स्मार्ट सिटी लि. के एक अधिकारी ने बताया कि शासन से ग्रांट की मांग की गई है। अगर एक से दो सप्ताह में ग्रांट मिल जाती है तो फिर से आगरा देश में नंबर वन हो जाएगा।

ये है नई रैंकिंग और अंक

शहर का नाम, अंक

- अहमदाबाद, 79.26 अंक

- आगरा, 76.07 अंक

- सूरत, 71 अंक

- इंदौर, 69.12 अंक

- कानपुर, 68.52 अंक

ये हैं प्रमुख 19 प्रोजेक्ट और उनकी स्थिति

- कार्य का नाम : डेवलपमेंट ऑफ हेरिटेज वाक। लागत 3.46 करोड़। शुरुआत छह मई 2018।

- सात चौराहों का सुंदरीकरण। लागत 6.97 करोड़। शुरुआत 19 जून 2018।

- ताजमहल के आसपास सुंदरीकरण का कार्य। लागत 3.08 करोड़। शुरुआत 23 अगस्त 2018।

- दरेसी रोड पर विकास कार्य। लागत 97 लाख। शुरुआत 29 सितंबर 2018।

- माइक्रोस्किल डेवलपमेंट सेंटर। लागत दो करोड़। शुरुआत दस मई 2018।

- फतेहाबाद रोड का सुंदरीकरण। लागत 105 करोड़। 29 अगस्त 2018।

- आठ लोकेशन पर पब्लिक टॉयलेट का निर्माण। लागत 3.99 करोड़। शुरुआत दस मई 2018।

- मास्टर सिस्टम इंटीग्रेटर। लागत 282 करोड़। शुरुआत 29 अगस्त 2018।

- स्ट्रीट वेंडिंग जोन का निर्माण। लागत 3.33 करोड़। शुरुआत 22 जून 2018।

- नगर निगम ताजगंज के स्कूल का सुंदरीकरण। लागत 1.24 करोड़। शुरुआत 11 अक्टूबर 2018।

- डिजिटल एजुकेशन ताजगंज इंटर कॉलेज। लागत 61 लाख। शुरुआत 10 मई 2018।

- वूमेन डिस्ट्रेस और हेल्थ सेंटर। लागत 3.40 करोड़। शुरुआत 22 दिसंबर 2018।

- जंक्शन इंप्रूवमेंट, पैन सिटी। लागत 2.22 करोड़। शुरुआत 22 दिसंबर 2018।

- इंप्रूवमेंट ऑफ ताज ईस्स्ट ड्रेन। लागत 26.09 करोड़। शुरुआत 22 दिसंबर 2018।

- रीहेबिलिटेशन ऑफ मेजर रोड। लागत 99.36 करोड़। शुरुआत एक मार्च 2019।

- रीहेबिलिटेशन ऑफ माइनर रोड (सीसी रोड)। लागत 79.83 करोड़। शुरुआत 9 मई 2019।

- रीहेबिलिटेशन ऑफ माइनर रोड (डामर रोड)। लागत 74.62 करोड़। शुरुआत नौ मई 2019।

- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट। लागत 3.83 करोड़। शुरुआत नौ मई 2019।

- चौबीस घंटे वाटर सप्लाई मीटङ्क्षरग स्काडा सिस्टम। लागत 142 करोड़। शुरुआत नौ मई 2019।

- सीवरेज नेटवर्क। लागत सौ करोड़। शुरुआत नौ मई 2019। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.