Move to Jagran APP

Murder in Agra: प्रेमी ने चार बच्चों की मां को फावड़े से काट कर नहर में फेंका

Murder in Agra आगरा में जगदीशपुरा के मगटई की घटना एक महीने से लापता थी। पति को छोड़ एक साल से बच्चों समेत किराए पर रह रही थी। चंगुल से छूटकर गयी बारह साल की बेटी ने स्वजन को दी जानकारी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 03:09 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 03:09 PM (IST)
Murder in Agra: प्रेमी ने चार बच्चों की मां को फावड़े से काट कर नहर में फेंका
आगरा में महिला की हत्‍या कर शव को नहर में फेंंक दिया गया। प्रतीकात्‍मक फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। विवाहिता की उसके प्रेमी ने एक महीने पहले फावड़े से काटकर हत्या कर दी। लाश को नहर में फेंक दिया। स्वजन को एक महीने बाद विवाहिता की बेटी ने उसके चंगुल से भागने के बाद घर पह़ुंचकर इसकी जानकारी दी। स्वजन के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गयी।

loksabha election banner

इंस्पेक्टर जगदीशपुरा बैजनाथ सिंह ने बताया मूलरूप से अछनेरा की रहने वाली मंजू की शादी रनवीर से हुई थी। उसकी ससुराल मथुरा के बल्देव थाना क्षेत्र में है। मंजू के चार बच्चे हैं। वह एक साल पहले पति को छोड़ बच्चों को लेकर आ गयी। एक साल से वह उमेश के साथ जगदीशपुरा के मगटई में किराए पर रह रही थी। चारों बच्चे भी उसी के साथ रह रहे थे। एक महीने पहले मंजू अचानक गायब हो गयी। बच्चों ने मां के बारे में उमेश से जानकारी की लेकिन वह टालमटोल कर जाता था। महिला की बड़ी बेटी को भनक लग गयी कि उमेश ने उसकी हत्या कर दी है। वह किसी तरह से उमेश के चंगुल से भागकर अपनी ननिहाल पहुुंची। परिवार के लोगाें को मां की हत्या के बारे में जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए।

स्वजन बुधवार की दोपहर में थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। मंजू की गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गयी थी। इसके चलते पुलिस को भी इस घटना का पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया हत्या की जानकारी सामने आयी है। महिला का शव कहां फेंका गया, इसके बारे में छानबीन की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.