Illegal Mining: अवैध खनन कर पत्थर ले जा रहे चार ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, पांच गिरफ्तार
Illegal Mining फतेहपुर सीकरी में रविवार सुबह पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी ट्रैक्टर-ट्राली वहां से निकल रहे थे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली रोकने की कोशिश की। मगर चालकों ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा करके उन्हें रोक लिया।
आगरा, जागरण संवाददाता। अवैध खनन करके ट्रैक्टर-ट्राली से पत्थर लाया जा रहा था। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में चेकिंग में पुलिस ने चार ट्रैक्टर-ट्राली जब्त कर लिए। अवैध खनन के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो मौके से फरार हो गए।
फतेहपुर सीकरी में रविवार सुबह पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी ट्रैक्टर-ट्राली वहां से निकल रहे थे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली रोकने की कोशिश की। मगर, चालकों ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा करके उन्हें रोक लिया। पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनमें भरतपुर के रूपवास निवासी वैजनाथ सिंह, भरतपुर के चिकसाना में खैमरा निवासी शिव सिंह, फतेहपुर सीकरी के नगरिया निवासी विष्णु, डिठवार निवासी कान्हा और सुखवीर शामिल हैं। मौके से नगरिया निवासी भोला और डिठवार निवासी मुकेश फरार हो गए। इंस्पेक्टर फतेहपुर सीकरी राजकमल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्राली सीज कर दिए गए हैं। फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।