Woman Empowerment: एक क्लिक और घर बैठे पहुंचेगी कान्हा की पोशाक, जानिए क्या है ये पहल
Woman Empowerment फेसबुक पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बनाया मथुरा एसएचजी नाम से पेज। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आय में वृद्धि करने तथा उनके द्वारा बनाए गए आइटम की भरपूर कीमत मुहैया कराए जाने को लेकर प्रशासनिक अधिकारी गंभीर हैं।
आगरा, चंद्रशेखर दीक्षित। अब भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक, मुकुट, कंठी माला आदि सामान खरीदने के लिए बाजार जाने की जरूरत नहीं हैं। मथुरा के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जैन ने फेसबुक पर एक आनलाइन खरीदारी के लिए एक मथुरा एसएचजी नाम से पेज बनाया है, जिस पर समूह की महिलाओं के नाम और फोन नंबर दर्ज किए गए हैं, अब घर बैठे की पोशाक आदि सामान पसंद कर आनलाइन बुकिंग करें। एक सप्ताह के अंदर आपका बुक किया सामान आपके घर पहुंच जाएगा। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आय में वृद्धि करने तथा उनके द्वारा बनाए गए आइटम की भरपूर कीमत मुहैया कराए जाने को लेकर प्रशासनिक अधिकारी गंभीर हैं। इसको लेकर महिलाओं को आनलाइन मिलने वाले आर्डर को किस तरह से उपभोक्ता तक पहुंचाना है। इसको लेकर भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है।
दरअसल, अभी तक इन स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को अपना मेहनताना ही मिल पाता है। क्योंकि इसके पास से लड्डू गोपाल की पोशाक बहुत ही सस्ते दामों में ठेकेदार खरीद ले जाते हैं। वह महिलाओं द्वारा बनाई गई पोशान, मुकुट, माला, कंठी आदि के मन मुताबिक रेट वसूलते हैं। महिलाओं को बाजार से सीधे जोड़ने को लेकर उन्हें आनलाइन बाजार से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
फ्लिपकार्ट और अमेजन से जोड़े जाएंगे समूह
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीक्षा जैन ने बताया कि बहुत जल्द ही इन सभी स्वयं सहायता समूह को फ्लिपकार्ट और अमेजन से भी जोड़ा जाएगा। इससे पहले महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे उन्हें फोन पर मिलने वाले आर्डर को अटेंड करने तथा कोरियर से सामान भेजने में महिलाओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। इसको लेकर समूह की महिलाएं भी खासा उत्साहित हैं। वह भी खुद को आनलाइन बाजार से जोड़ने के लिए लालायत हैं।
महिलाओं को आय में बढ़ाने को लेकर फेसबुक पेज तैयार किया गया है, जिस महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे आइटमों की फोटो भी अपलोड किए गए हैं। समूह की अध्यक्ष का नाम तथा उनका फोन नंबर भी अपडेट किया गया है। कोई भी व्यक्ति अब पोशाक, मुकुट, कंठी, माला आदि पसंद कर सीधे फोन पर अपना आर्डर बुक करा सकता है। इससे आम आदमी को घर बैठे पोशाक आदि सामान मिल जाएगा। वहीं महिलाओं को अपने सामान का उचित मूल्य भी प्राप्त होगा।
नितिन गौड़, सीडीओ