Move to Jagran APP

Mission Shakti: मिशन शक्ति में समाज आगे आए तब सफल होगा अभियान: CM Yogi

Mission Shakti मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में मिशन शक्ति को जन-जन का अभियान बनाने पर दिया जोर। बोले समाज आगे हो और सरकार इसके पीछे हो तब सफल माना जाएगा मिशन शक्ति। यहां जनप्रतिनिधि समाजसेवी महिलाएं और रोल माडल बुलाई गई थीं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 01:15 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 01:15 PM (IST)
Mission Shakti: मिशन शक्ति में समाज आगे आए तब सफल होगा अभियान: CM Yogi
थाना हरीपर्वत में शुक्रवार को सीएम योगी आदित्‍यनाथ की वीडियो कांफ्रेंस के दौरान मौजूद लोग।

आगरा, जागरण संवाददाता। मिशन शक्ति के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से महिलाओं और प्रबुद्धजनों से रूबरू हुए। उन्होंने अपने संबाेधन में मिशन शक्ति की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सप्ताह में काफी बदलाव दिख रहा है। इसी को आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस अभियान में समाज को आगे आना चाहिए।

prime article banner

वीडियो कांफ्रेंसिंग से हरीपर्वत थाने को जोड़ा गया था। यहां जनप्रतिनिधि, समाजसेवी महिलाएं और रोल माडल बुलाई गई थीं। इसमें पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग सुबह 10 बजे शुरू हो गई। इसमें उप्र के सभी रेंज मुख्यालय के जिलों से एक-एक थाने को जोड़ा गया था। मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सभी जिलों में संवाद किया। वहां महिला सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजामों का अधिकारियों ने प्रजेंटेशन दिया। इसके बाद थानों में मौजूद महिलाओं से मुख्यमंत्री ने संवाद किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दृष्टि से सृष्टि है। पीड़ित सबसे पहले पुलिस के पास आता है। इसलिए पुलिस की जिम्मेदारी है कि उसकी समस्या सुनकर निस्तारण किया जाए। शक्ति मिशन शुरू होने के बाद एक सप्ताह मे काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। सात दिनों में पुलिस के कार्यक्रम दिखाई दिए हैं। जो लोग तिल का ताड़ बना रहे थे। अब वे खुद कटघरे में खड़े हैं। महिला संबंधी अपराधों में सजा दिलाने में भी तेजी आई है। मुख्यमंत्री ने आइजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह का लेख पढ़ते हुए उसे सबको पढ़ने के लिए कहा। थानों में महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन पर व्यवस्था सही रखें और मानीटरिंग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक मिशन शक्ति में समाज और प्रबुद्धजन नहीं जुड़ेंगे, तब तक यह कार्यक्रम सरकारी बनकर रह जाएगा। समाज को इसके लिए आगे आना चाहिए।

नेटवर्क ने डाली संवाद में बाधा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महिलाओं से संवाद करने का भी कार्यक्रम था। मगर, नेटवर्क की बाधा के चलते नहीं हो सका। एसएसपी बबलू कुमार 10.57 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने वीडियो काफेंसिंग से महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियाे स्क्वाड का प्रजेंटेशन दे रहे थे। तभी नेटवर्क के चलते संपर्क टूट गया। लखनऊ से ही नेटवर्क में दिक्कत आई थी। अधिकारी इसे जोड़ने का प्रयास करते रहे। 10.08 बजे दोबारा संपर्क जुड़ा। तब तक संवाद का समय समाप्त हो गया था। मुख्यमंत्री का संबोधन शुरू हो चुका था। मुख्यमंत्री से संवाद की इच्छा लेकर आई महिलाओं का संवाद नहीं हो सका।

ये रहे मौजूद

सांसद एसपी सिंह बघेल, विधायक पक्षालिका सिंह, विधायक हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, चाइल्ड लाइन से रितु वर्मा, वूमेन हेल्पलाइन से रुचि सिंह, डीसीपीयू डाटा एनालाइजर रुबीना नादर, महिला शक्ति केंद्र की वर्तिका दीक्षित, फेमिली वेलफेयर से प्रमिला शर्मा, डीपीओ लवकुश भार्गव। एनजीओ उड़ान संस्था की कीर्ति चाहर, जीवन आधार वेलफेयर फाउंडेशन की डा. मंजू गुप्ता, आत्मनिर्भर सेवा संस्थान की सोमा सिंह, विनायक एनजीओ की विनीता जादौन, सेल्फ डिफेंस प्रोग्राम की तुषार शर्मा, नटरांजलि थियेटर आर्ट्स की अलका सिंह, इंडियन रोटी बैंक कोआर्डिनेटर मीनल शलभ गौतम और सविता खंडेलवाल रहे। कल्याण फाउंडेशन से प्रमिला भार्गव, वर्ल्ड विजन इंडिया की रीता भी थीं।

राेल माॅॅडल

नेशनल प्लेयर टेनिस वर्तिका भारत, एथलीट अनन्या मित्तल, इंटरनेशनल पैरा शूटिंग प्लेयर सोनिया शर्मा।

समाजसेवी पूरन डावर।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.