Accident at Agra- Aligarh Highway: आगर− अलीगढ़ हाइवे पर ट्रक की टक्कर से दूधिया की मौत, भाई घायल
Accident at Agra- Aligarh Highway एत्माद्दौला के शंभू नगर निवासी दूधिया 20 वर्षीय रविंद्र दूध का काम करता था। वह रोज की तरह बुधवार को सुबह पांच बजे खंदौली से दूध लेकर बाइक से आगरा लौट रहा था। बाइक पर उसका छोटा भाई 18 वर्षीय सनी पीछे बैठा था।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर बुधवार सुबह एक दूधिया को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में दूधिया के साथ बाइक पर सवार भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
एत्माद्दौला के शंभू नगर निवासी दूधिया 20 वर्षीय रविंद्र दूध का काम करता था। वह रोज की तरह बुधवार को सुबह पांच बजे खंदौली से दूध लेकर बाइक से आगरा लौट रहा था। बाइक पर उसका छोटा भाई 18 वर्षीय सनी पीछे बैठा था। नंदलाल पुर में जेके नगर के पास ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एत्माद्दौला क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक लेकर चालक मौके से फरार हो गया। एसओ खंदौली अरविंद निर्वाल ने बताया कि रविंद्र के स्वजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।