Move to Jagran APP

Big Scam: आगरा पुलिस खोलेगी 2.82 करोड़ रुपये के कूड़ा घोटाले की परतें

Big Scam पुलिस ने घोटाले में नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर मांगा था तीन सवालों का जवाब। मई और जून 2019 में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर हुआ था घोटाला।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 08:44 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 08:44 AM (IST)
Big Scam: आगरा पुलिस खोलेगी 2.82 करोड़ रुपये के कूड़ा घोटाले की परतें
Big Scam: आगरा पुलिस खोलेगी 2.82 करोड़ रुपये के कूड़ा घोटाले की परतें

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर हुए 2.82 करोड़ रुपये के कूूड़ा घाेटाले की जांच करने गुरुवार को पुलिस टीम नगर निगम पहुंची। उसने नगर आयुक्त से भी मुलाकात की। पुलिस टीम लगभग आधा घंटे नगर निगम में रही। पुलिस को देखकर कई कर्मचारी परेशान दिखाई दिए ।

loksabha election banner

शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए चार फर्म को ठेका दिया गया था। सितंबर 2019 में नगर निगम की बैठक के दौरान पार्षदों ने घर-घर जाकर कूड़ा उठाने वाली चारों फर्म द्वारा मई और जून 2019 में प्रस्तुत किए आंकड़ों पर सवाल उठाया था। नगर निगम ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर चारों फर्म द्वारा किए गए कार्य की जांच कराई। इसमें घोटाले के साक्ष्य मिलने पर फर्मों को लोगों से वसूली धनराशि नगर निगम के कोष में जमा कराने के लिए नोटिस दिया गया था। जिसे जमा नहीं कराने पर हरीपर्वत थाने मे चार फर्मों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस घोटाले और उससे जुड़े लोगों की कुंडली खंगाल रही है। उसने नगर निगम से तीन बिंदुओं पर जानकारी मांगी हैं। पहला, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में नगर निगम द्वारा कुल कितने जोन मे बांटा गया था। दूसरा, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के काम को सत्यापित करने वाले जोन सुपर वाइजर और सफाई नायकों की जोनवार नाम-पते के साथ सूची। तीसरा, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के प्रत्येक जोन में लगे कुल वाहनों की सूची उनके रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी मांगी है। पुलिस जांच में घोटाले की रकम बढ़ सकती है। नगर निगम के कई कर्मचारियों पर भी शिकंजा कस सकता है। एएसपी हरीपर्वत सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिस जांच के सिलसिले में नगर निगम गयी थी।

इन फर्म पर दर्ज है मुकदमा

-फर्म ओम मोटर्स पर हरीपर्वत जोन में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम था। उसने मई 2019 में 103560 घरों से कूड़ा उठाना दिखाया। जांच में सिर्फ 8803 घरों से कूडा उठाना पाया गया। जून में 103560 घरों से कूड़ा उठाना दिखाया, सत्यापन में 7891 घरों से ही कूड़ा उठा था।

- मैसर्स सोसायटी फार एजुकेशन एंड वेलफेयर फार ऑल के पास लोहामंडी जोन के शाहगंज क्षेत्र का ठेका था। फर्म ने मई 2019 में 45751 घरों से कूड़ा उठाना दिखाया। सत्यापन में 5539 घरों से ही कूड़ा कलेक्शन पाया गया। जून 2019 में 58513 घरो की जगह सिर्फ 521 घरों से ही कूड़ा उठाया था।

- मैसर्स अरवा एसोसिएट पर ताजगंज जोन में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का ठेका था। फर्म ने मई 2019 में 52939 घरों से कूड़ा उठाना दिखाया।जबकि उसने 10831 घरों से ही कूडा उठाया था। जून 2019 में 66549 घरों से कूड़ा उठाना दिखाया। जबकि 5184 से ही कूड़ा उठा था ।

- मैसर्स एस.आर.एम.टी वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को ताजगंज जोन में कूड़ा कलेक्शन ठेका था। फर्म द्वारा मई आैर जून 2019 में हाउस होल्ड की सूची नगर निगम को नहीं दी गयी। इस पर निगम ने फर्म द्वारा प्रस्तुत बिलों को शून्य मानते हुए उसके द्वारा यूजर चार्ज की कटौती की मई से सितंबर तक की किस्तें वसूलने का नोटिस दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.