Move to Jagran APP

Amar Singh News: 'अमर' के लिए आगरा की धरती पर उतरे थे 'सितारे', जमीं पर आई थीं 'चांदनी' भी

Amar Singh News फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से वर्ष 2014 में चुनाव लड़े थे अमर सिंह। भाजपा की आंधी में चौथे नंबर पर रहे थे रालोद-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 12:12 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 12:12 PM (IST)
Amar Singh News: 'अमर' के लिए आगरा की धरती पर उतरे थे 'सितारे', जमीं पर आई थीं 'चांदनी' भी
Amar Singh News: 'अमर' के लिए आगरा की धरती पर उतरे थे 'सितारे', जमीं पर आई थीं 'चांदनी' भी

आगरा, राजीव शर्मा। राजनीति के बारीक खिलाड़ी माने जाने वाले अमर सिंह इस दुनिया में नहीं रहे। लंबी बीमारी से संघर्ष करते हुए वह आखिरकार शनिवार को इससे हार गए। तीखे कटाक्ष और व्यंग्यात्मक शैली से अपनी अलग पहचान बनाने वाले अमर सिंह का ताजनगरी से भी गहरा नाता रहा है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में वे फतेहपुर सीकरी सीट से प्रत्याशी बने। उनके लिए बॉलीवुड के सितारे सड़कों पर उतर आए थे। नामचीन अभिनेत्रियां तपती दोपहरी में उनके लिए वोट मांगने के लिए तंग गलियों में घूमी थीं। ये अलग बात है कि ग्लैमर का तड़का वोटों में तब्दील नहीं हो पाया। अमर सिंह चौथे नंबर पर रहे।

loksabha election banner

अमर सिंह ने वर्ष 2014 में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से रालोद के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। ग्रामीण क्षेत्र वाली इस सीट से अचानक इतना बड़ा नाम सामने आने से हर कोई हतप्रभ था। दूसरी पार्टी के प्रत्याशियों के माथे पर भी लकीरें खींच गई थीं। क्योंकि सभी उनके प्रभाव से परिचित थे। हुआ भी वैसा ही। अमर सिंह जब चुनाव प्रचार सीकरी लोकसभा क्षेत्र में घूमे तो उनके साथ बॉलीवुड खड़ा नजर आया। रामपुर में मतदान होने के बाद अभिनेत्री जयप्रदा ने तो यहीं डेरा डाल दिया था। श्रीदेवी, असरानी, डिंपल कपाडिय़ा, रजा मुराद, महिमा चौधरी, बोनी कपूर सरीखे कलाकार भी चुनाव प्रचार को आए। अमर सिंह से उनके संबंधों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि श्रीदेवी जैसी स्टार ने अप्रैल-मई की भीषण गर्मी में खुली जीप में रोड शो किया था। पसीने से तर-बतर श्रीदेवी की जब तबियत बिगड़ गई, वह तभी जीप से उतरीं।

हालांकि जब ईवीएम खुलीं तो परिणाम ग्लैमर के अनुरूप नहीं रहा। उनके रोड शो और सभाओं जितनी भीड़ उमड़ती थी, वह वोटों में तब्दील नहीं हो पाई। अमर सिंह को 24,185 वोट ही मिले। भाजपा की आंधी के सामने उनके सितारे टिक न सके।

उस दौरान अमर सिंह के साथ रहे रालोद के तत्कालीन जिलाध्यक्ष नरेंद्र धनगर बताते है कि अमर सिंह एक जुझारू नेता थे। उनकी व्यंग्यात्मक शैली उन्हें दूसरे नेताओं से अलग बनाती थी। हर कोई उनके कटाक्ष सुनकर हैरान हो जाता था।

चमचमाती गाडिय़ों का काफिला

अमर सिंह को चमचमाती गाडिय़ां काफी पसंद थीं। चुनाव प्रचार के दौरान उनके काफिले में तमाम लग्जरी गाडिय़ां रहती थीं। उनके साथ वेनिटी वैन भी साथ चलती थी।

ये थे 2014 के चुनावी मैदान में

भाजपा से चौधरी बाबूलाल, सपा से पक्षालिका सिंह, बसपा से सीमा उपाध्याय सहित 29 प्रत्याशी इस चुनावी मैदान में थे। इस चुनाव में चौधरी बाबूलाल जीते थे।

ऑरलैंडों ब्लूम को घूमाया था ताज

बॉलीवुड में ही, अमर सिंह की हॉलीवुड में भी पकड़ थी। दिसंबर 2015 में 'द लॉर्ड आफॅ द रिंग्स से युवाओं के दिलों पर छाए हॉलीवुड अभिनेता ऑरलैंडों ब्लूम को ताजमहल दिखाने आए थे। इसके बाद वे आगरा नहीं आए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.