Move to Jagran APP

Friendship Day 2020 : क्योंकि हरेक फ्रैंड जरूरी होता है, जानिए कैसे हुई इस खास दिन की शुरुआत

Friendship Day 2020 रविवार को है दोस्ती का ये दिन। फ्रेंडशिप डे की नींव रखी थी हॉलमार्क काडर्स के संस्थापक अमेरिकी जॉयस हॉल ने।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 12:22 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 12:22 PM (IST)
Friendship Day 2020 : क्योंकि हरेक फ्रैंड जरूरी होता है, जानिए कैसे हुई इस खास दिन की शुरुआत
Friendship Day 2020 : क्योंकि हरेक फ्रैंड जरूरी होता है, जानिए कैसे हुई इस खास दिन की शुरुआत

आगरा, तनु गुप्ता। दोस्ती, वो शब्द जो किसी भी इंसान को विरासत में नहीं मिलता। वो रिश्ता जो जन्म से नहीं जुड़ता। जिस रिश्ते को किसी खास बंधन की जरूरत नहीं होती फिर भी वो रिश्ता जीवन की बगिया को महकाता है। दुखाें के कांटों को चुनकर सीख की पौध खिलाता है। हां, बेशक रूठना, मनाना भी इस रिश्ते का अभिन्न हिस्सा है लेकिन दोस्ती में झगड़े न हों तो महज वो औपचारिकता है। तभी तो कहते हैं, हरेक फ्रैंड जरूरी होता है। दोस्ती का रिश्ता प्राचीन काल से चला आ रहा है। चाहे भगवान कृष्ण और सुदामा की दोस्ती हो या दुर्योधन और करण की। बस तेजी से बदलती दुनिया और भागदौड़ भरी जिंदगी में एक दिन दोस्ती के नाम कर दिया गया। यह दिन है फ्रेंडशिप डे।

loksabha election banner

जानिए किसने की शुरुआत

फ्रेंडशिप डे की नींव रखी थी हॉलमार्क काडर्स के संस्थापक अमेरिकी जॉयस हॉल ने अपने एक मित्र को शुभकामना संदेश (ग्रीटिंग कार्ड) भेजकर, मगर इसे विश्व के फलक पर पहचान दिलाई दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे के डॉक्टर रेमन अरटेमिओ ब्राचो ने। 20 जुलाई 1958 को डॉक्टर रेमन अपने कुछ खास दोस्तों के साथ पराग्वे से 200 मील दूर पुएर्तो पिनास्को नामक शहर में डिनर कर रहे थे, तभी उन्हें ख्याल आया कि क्यों न वर्ष में एक दिन दोस्ती के नाम समर्पित कर दिया जाए। यह विचार उन्होंने अपने दोस्तों से साझा किया और यहीं से फ्रेंडशिप डे वजूद में आया। इसके बाद पराग्वे में हर वर्ष 30 जुलाई का दिन मित्रता दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन लोग अपने दोस्तों को ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर शुभकामना देते। धीरे-धीरे सभी दक्षिण अमेरिकी देशों में दोस्ती का यह पर्व मनाया जाने लगा। पराग्वे से शुरू हुआ यह सफर आज दुनिया के हर कोने तक पहुंच चुका है। आज भले ही कार्डस की जगह फ्रेंडशिप बैंड और महंगे गिफ्ट्स ने ले ली हो, मगर दोस्ती के इस पर्व का भाव पूर्ववत ही है।

अगस्त के पहले सप्ताह में क्यों?

फ्रेंडशिप डे अलग- अलग देशों में अलग-अलग दिन मनाया जाता है। जानकारी के अनुसार फ्रेंडशिप डे की शुरुआत के कुछ समय बाद यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका ने इस पर्व को अगस्त के पहले रविवार को मनाना शुरू किया। यहीं से यह पर्व दक्षिण एशिया पहुंचा। शायद इसी का अनुसरण करते हुए भारत के साथ पूरे दक्षिण एशिया व तमाम अन्य देशों में फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाने लगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.