Bank Holidays: आज ही निपटा लें काम, तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
Bank Holidays शनिवार रविवार और सोमवार को बैंकों में नहीं होगा कामकाज। बकरीद और रक्षाबंधन के चलते रहेगा अवकाश।
आगरा, जागरण संवाददाता। त्योहार से पहले अगर बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे शुक्रवार को ही निपटा लें। इसके बाद एक से तीन अगस्त तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वैसे पूरे अगस्त में बैंकों में 11 दिन का अवकाश रहेगा।
अगस्त में बैंकों में 11 दिन का अवकाश पड़ रहा है। इसकी शुरुआत एक अगस्त यानि शनिवार से हो रही है। इस दिन बकरीद के चलते बैंक बंद रहेंगीं। इसके अगले दिन दो अगस्त को रविवार है। तीन अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी है। ऐसे में लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगी। परेशानी न हो, इसके लिए बैंक से संबंधित काम शुक्रवार को निपटा लें। त्योहार पर बैंक बंद रहने के चलते नगदी के लिए एटीएम पर दवाब बढ़ेगा। एटीएम खाली होने से दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
यह हैं अगस्त में अवकाश
एक अगस्त - बकरीद
दो अगस्त - रविवार
तीन अगस्त - रक्षाबंधन
आठ अगस्त - द्वितीय शनिवार
नौ अगस्त - रविवार
12 अगस्त - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त - रविवार
22 अगस्त - माह का चौथा शनिवार
23 अगस्त - रविवार
30 अगस्त - रविवार