Move to Jagran APP

World Thyroid Day 2020: वो चार उपाय जो बचाएंगे थायरॉइड का शिकार बनने से

​​​​​World Thyroid Day 2020 विकार से बचने का सबसे बढ़िया तरीका स्वस्थ थायरॉइड को बनाए रखना है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 05:37 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 08:15 AM (IST)
World Thyroid Day 2020: वो चार उपाय जो बचाएंगे थायरॉइड का शिकार बनने से
World Thyroid Day 2020: वो चार उपाय जो बचाएंगे थायरॉइड का शिकार बनने से

आगरा, जागरण संवाददाता। थायरॉइड के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ही हर साल 25 मई को विश्व थायरॉइड दिवस मनाया जाता है। पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को थायरॉइड का खतरा होता है। वरिष्‍ठ फिजिशियन डॉ अरविंद जैन के अनुसार थायरॉइड एक ग्रंथि है, जो गले में स्थित होती है। ये ग्रंथि शरीर के लिए कई जरूरी हार्मोन्स का निर्माण करती है और रसायनों को संतुलित करती है। आमतौर पर थायरॉइड रोग अनुवांशिक होता है मगर गलत खानपान और गलत जीवनशैली के कारण भी ये रोग आपको अपना शिकार बना सकता है।

loksabha election banner

थायरॉयड विकार 30 फीसद संभव

डॉ जैन बताते हैं कि थायरॉइड एक धनुष के आकार की ग्रंथि है जो गर्दन में मौजूद होती है। थायरॉइड विकार बहुत आम है, जिसकी संभावना हमारे जीवन में तीस फीसदी तक होती है। और इससे बचने का सबसे बढ़िया तरीका, स्वस्थ थायरॉइड को बनाए रखना है।

संतुलित आहार

थायरॉइड को स्वस्थ बनाए रखने के लिए संतुलित आहार सबसे जरुरी है। आंतों में सूजन थायरॉइड की समस्याओं का कारण बन सकती है। इस तरह किसी भी समस्या को रोकने के लिए संतुलित आहार लेना जरुरी है। प्रतिदिन चार से पांच तरह की सब्जी और तीन से चार तरह के फल का सेवन जरूर करना चाहिए।

प्रोसेस्ड फूड से बनाएं दूरी

प्रोसेस्ड फूड को संतुलित आहार में शामिल नहीं किया जा सकता। जिन खाद्य पदार्थों में चीनी, रंग, कृत्रिम स्वाद और स्वीटर्स शामिल हैं उन्हें आहार में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। इसके साथ ही वसा मुक्त, चीनी मुक्त और कम वसा वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।

मोटापा से बचें

थायरॉइड समस्याओं का मुख्य कारण मोटापा हो सकता है। इसलिए एक स्वस्थ थायरॉइड के लिए मोटापे से दूर रहेंं। अध्ययनों के अनुसार 40 बीएमआई वाले या उससे अधिक लोगों के पास थोड़ा कम थायरॉइड फंक्शन होता है। 

आयोडीन लेवल को करें मेंटेन

अक्सर आयोडीन की कमी से थायरॉइड की समस्या उत्पन्न होती है। उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं में ये समस्या आम है। सी फूड, क्रूसिफेरस सब्जियों जैसे आयोडीन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.