AGRA CoronaVirus News Update: छह नए केस, दो की मौत के बाद संक्रमण की पुष्टि
AGRA CoronaVirus News Update कोरोना के केस हुए 857 76 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव। उल्टी दस्त से पीडित बालिका की मौत के बाद कोरोना की पुष्टि।
24-05-2020 रविवार को आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 857, 33 की मौत, 747 लोग हुए ठीक।
आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना के रविवार को छह नए केस आए हैं, इससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढकर 857 हो गई है। वहीं, एक साल की बालिका और 19 साल के युवक की मौत के बाद कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे कोरोना संक्रमित 33 मरीजों की मौत हो चुकी है।
76 साल की मलपुरा निवासी बुजुर्ग महिला को सांस लेने में परेशानी होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, यहां उनके सैंपल लिए गए। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल लाइंस निवासी 37 साल के मरीज ने आपरेशन से पहले कोरोना की जांच कराई। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए 50 साल के मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। निजी अस्पताल में भर्ती 57 साल की महिला, एसएन में भर्ती 56 साल के बल्केश्वर निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, ताजगंज निवासी 19 साल के युवक को सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती किया गया था। उनकी 22 मई को मौत हो गई, इनके सैंपल लिए गए थे, कोरोना की पुष्टि हुई है। सेवला जाट निवासी एक साल की बच्ची को उल्टी दस्त होने पर भर्ती किया गया था, इसकी मौत हो गई। इसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
एसएन में 35 मरीज भर्ती, आठ आक्सीजन पर
एसएन मेडिकल कॉलेज में 35 मरीज भर्ती हैं, इसमें से आठ मरीज आक्सीजन पर हैं। अभी कोई भी मरीज वेंटीलेटर पर नहीं है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया जा रहा है।
संक्रमण के कदम हुए धीमे
ताजनगरी के कदम कोरोना मुक्त होने की ओर बढ़ते हुए से नजर आ रहे हैं। अब तक कुल 857 कोरोना संक्रमण से जुड़े मामलों में 747 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और इनमें से बड़ी संख्या में होम आइसोलेशन की अवधि भी पूरी कर चुके हैं। नए मामलों की रफ्तार भी धीमी है। तो राष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ रही है। शनिवार को देशभर में 6500 से ज्यादा नए संक्रमित सामने आए। लॉकडाउन 4 के दौरान बीते तीन दिन में ही देशभर में 18000 से ज्यादा मरीजों के सामने आने से सोशल मीडिया पर लॉकडाउन 5 की घोषणा होने के कयास लगना शुरू हो गए हैं। दो महीने से बाजार खुलने की आस लगाए बैठे आगरावासियों के लिए यह झटका देने वाली खबर ही साबित हो रही है।
कोरोना संक्रमित जूता कारोबारी की मौत
कोरोना संक्रमित जूता कारोबारी की शनिवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वहीं, दो गर्भवती सहित आठ नए केस आए हैं। इससे कोरोना पॉजिटिव की संख्या 851 पहुंच गई है। कमला नगर की बसंत विहार कॉलोनी निवासी 42 साल के जूता कारोबारी को सांस लेने में परेशानी होने पर 19 मई को एसएन में भर्ती कराया गया। यहां उनके कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए, गुरुवार को कोरोना की पुष्टि होने पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। सांस लेने में परेशानी होने के साथ तबीयत बिगडती चली गई। दोपहर में उनकी मौत हो गई। कोरोना संक्रमित 31 की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना के आठ नए केस आए हैं। 22 साल की नई बस्ती निवासी गर्भवती महिला की जांच कराई गई, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नामनेर निवासी गर्भवती महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, उन्हें डिलीवरी से पहले जांच कराने के लिए, इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। नुनिहाई निवासी 60 साल की महिला मरीज के फ्रैक्चर होने पर रामबाग के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मोती कटरा निवासी 65 साल की महिला मरीज, रकाबगंज निवासी 28 साल की महिला मरीज, देवरी रोड निवासी 30 साल के युवक, अशोक नगर निवासी 70 साल की महिला मरीज और ताजगंज निवासी 19 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
शुक्रवार को जूता कारोबारी की मां का सदमे में हो गया था निधन
सांस लेने में परेशानी होने पर जूता कारोबारी और उनकी मां के सैंपल लिए गए थे। गुरुवार को जूता कारोबारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उनकी मां की रिपोर्ट निगेटिव थी। कारोबारी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। वहीं, मां को घर भेज दिया था। शुक्रवार को बेटे के कोरोना संक्रमित होने से सदमे में बुजुर्ग मां की मौत हो गई।
यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ
3 मार्च जूता कारोबारी, उनके दोनों बेटे, पुत्रवधू, नाती।
7 मार्च जूता कारोबारी की फैक्ट्री में मैनेजर।
8 मार्च जूता कारोबारी की फैक्ट्री में मैनेजर की पत्नी।
13 मार्च बेंगलुरू से अपने मायके रेलवे कॉलोनी आई युवती।
26 मार्च अमेरिका से लौटा डॉक्टर का बेटा।
27 मार्च लंदन से लौटी आटोमोबाइल कारोबारी की बेटी।
29 मार्च इंग्लैंड से लौटा कॉलेज संचालक का बेटा।
1 अप्रैल कोरोना संक्रमित बेटे के डॉक्टर पिता।
3 अप्रैल सात जमाती और जीवनी मंडी क्षेत्र के दुबई से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि।
4 अप्रैल घटिया आजम खां निवासी युवक के साथ जमाती और उनके संपर्क आए लोगों सहित 25 में कोरोना की पुष्टि।
5 अप्रैल जीवनी मंडी क्षेत्र में दुबई से लौटे युवक की मां और भाई, जगदीशपुरा के चांदी कारीगर में कोरोना की पुष्टि।
6 अप्रैल रकाबगंज क्षेत्र के हॉस्पिटल के दो टेक्नीशियन, दुबई से लौटा व्यापारी, जमाती सहित पांच में कोरोना की पुष्टि।
8 अप्रैल दो नए मामलों में कोरोना की पुष्टि।
9 अप्रैल 19 मामले में पुष्टि।
10 अप्रैल पांच नए मामलों में पुष्टि, सभी जमाती।
11 अप्रैल तीन नए मामलों में पुष्टि।
12 अप्रैल 12 नए मामलों में पुष्टि।
13 अप्रैल केजीएमयू के अनुसार 35 नए केस आगरा में।
14 अप्रैल रात तक छह नए केसों में पुष्टि। एक की मौत।
15 अप्रैल बुधवार देर रात तक 19 नए केस में पुष्टि।
16 अप्रैल गुरुवार सुबह एक और मौत, पांच नए केस, कुल केस 172।
17 अप्रैल- शुक्रवार को 24 नए केस, कुल केस 196।
18 अप्रैल- शनिवार को एक मौत, 45 नए केस, 241 कुल केस।
19 अप्रैल- रविवार को 14 नए केस, कुल केस 255।
20 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 267।
21 अप्रैल- मंगलवार 41 नए केस, कुल केस 308।
22 अप्रैल- बुधवार 19 नए केस, कुल केस 327।
23 अप्रैल- गुरुवार को 8 नए केस, कुल केस 335।
24 अप्रैल- शुक्रवार को 13 नए केस, कुल केस 348।
25 अप्रैल- शनिवार को 23 नए केस, कुल केस 371।
26 अप्रैल- रविवार को 2 नए केस, कुल केस 373।
27 अप्रैल- सोमवार को 12 नए केस, कुल केस 384।
28 अप्रैल- मंगलवार को 12 नए केस, कुल केस 401।
29 अप्रैल- बुधवार को 32 नए केस, कुल केस 433।
30 अप्रैल- गुरुवार को 47 नए केस, कुल केस 480।
1 मई- शुक्रवार को 21 नए केस, कुल केस 501।
2 मई- शनिवार को 42 नये केस, कुल केस 543।
3 मई- रविवार को 54 नये केस, कुल केस 596।
4 मई- सोमवार को 31 नये केस, कुल केस 628।
5 मई- मंगलवार को 19 नये केस, कुल केस 640।
6 मई- बुधवार को 27 नये केस, कुल केस 667।
7 मई- गुरुवार को 11 नये केस, कुल केस 678।
8 मई- शुक्रवार को 23 नये केस, कुल केस 701।
9 मई- शनिवार को 42 नये केस, कुल केस 743, मृतक संख्या 23।
10 मई- रविवार को 09 नये केस, कुल केस 752, मृतक संख्या 25।
11 मई- सोमवार को 13 नए केस, कुल केस 765, मृतक संख्या 25।
12 मई - मंगलवार को कुल 12 नए केस, कुल 777, मृतक संख्या 25।
13 मई- बुधवार को आठ नए केस, कुल 785, मृतक संख्या 25।
14 मई- गुरुवार को चार नए केस, कुल 789, मृतक संख्या 27।
15 मई- शुक्रवार शाम नौ नए केस, कुल 798, 27 की मौत।
16 मई- शनिवार शाम तक पांच नए केस, कुल 803, 27 की मौत।
17 मई- रविवार शाम तक चार नए केस, कुल 807, 27 की मौत।
18 मई- सोमवार रात तक नौ नए केस, कुल 816, 28 की मौत।
19 मई- मंगलवार रात तक सात नए केस, कुल 823, 28 की मौत।
20 मई- बुधवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 831, 28 की मौत।
21 मई- गुरुवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 837, 28 की मौत।
22 मई- शुक्रवार रात तक आगरा में कुल कोरोना संक्रमित 843, 30 की मौत।
23 मई- शनिवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 851, 31 की मौत।
23 मई- रविवार रात तक आगरा मेंं कुल कोरोना संक्रमित 857, 33 की मौत।