Move to Jagran APP

Lockdown 4.0: ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी को बंद हुए दो माह पूरे, पहले कब-कब बंद रहा ताज?

स्मारकों की बंदी के हुए दो माह। 17 मार्च से बंद चल रहे हैं देशभर के सभी स्मारक। लॉक डाउन से पूर्व ही एहतियातन बंद कर दिए गए थे।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 17 May 2020 05:06 PM (IST)Updated: Mon, 18 May 2020 09:09 AM (IST)
Lockdown 4.0: ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी को बंद हुए दो माह पूरे, पहले कब-कब बंद रहा ताज?
Lockdown 4.0: ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी को बंद हुए दो माह पूरे, पहले कब-कब बंद रहा ताज?

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देशभर के स्मारकों को बंद हुए शनिवार को दो माह पूरे हो गए। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के निर्देशों पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने देशभर के स्मारकों को 17 मार्च से बंद कर दिया था। तभी से वो बंद चल रहे हैं और उनमें केवल साफ-सफाई व उद्यान की देखरेख से जुड़े काम ही हो रहे हैं।

loksabha election banner

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को 22 मार्च को देश में जनता कर्फ्यू लगा था। 25 मार्च से देश में लॉक डाउन हुआ, मगर ताजनगरी में 23 मार्च से ही लॉक डाउन हो गया था। इससे पूर्व ही 17 मार्च को ताजनगरी में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत अन्य स्मारक बंद हो गए थे। तभी से इनके द्वार बंद हैं। इसके साथ ही यहां पर्यटन उद्योग ठप हो गया था। ताजमहल में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के जवानों, एएसआइ द्वारा तैनात सफाईकर्मियों और उद्यान शाखा के चंद कर्मचारियों के अलावा कोई नहीं जा रहा है। यही हाल अन्य स्मारकों का भी है।

पूर्व में दो बार बंद रह चुका है ताज

एएसआइ के संरक्षण में आने के बाद लॉक डाउन से पूर्व ताजमहल दो बार बंद रह चुका है। भारत-पाक युद्ध, 1971 के दौरान ताजमहल चार से 18 दिसंबर तक 15 दिनों के लिए बंद रहा था। सितंबर, 1971 में यमुना में बाढ़ आने और यमुना किनारा बनी कोठरियों में पानी आने से ताजमहल को सात दिन के लिए बंद किया गया था। अन्य स्मारक लॉक डाउन में ही पहली बार बंद हुए हैं।

पर्यटकों के आंकड़े

भारतीय

वर्ष, फरवरी, मार्च, अप्रैल

2019, 384153, 492380, 327683

2020, 341127, 176290,-

विदेशी

वर्ष, फरवरी, मार्च, अप्रैल

2019, 111747, 108373, 58418

2020, 88133, 33375


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.