Move to Jagran APP

Lockdown 3.0: जरा सी बात पर विवाद, पुलिस के सामने फिके आमने- सामने से पत्‍थर

ताजगंज के बसई की घटनापुलिस के सामने किया पथराव। पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 17 May 2020 12:30 PM (IST)Updated: Sun, 17 May 2020 12:30 PM (IST)
Lockdown 3.0: जरा सी बात पर विवाद, पुलिस के सामने फिके आमने- सामने से पत्‍थर
Lockdown 3.0: जरा सी बात पर विवाद, पुलिस के सामने फिके आमने- सामने से पत्‍थर

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजगंज के बसई क्षेत्र में महिला से विवाद के बाद दो पक्षों में पथराव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों ने ओर से पथराव किया गया। इससे कई वाहनों के शीशे टूट गए। मामले मे पुलिस ने अपनी ओर से दोनों पक्ष के खिलाफ मुकदमा किया है।

loksabha election banner

घटना की शुक्रवार देर रात की है। बसई निवासी अरुणा नाम की महिला का जैकी और कपिल आदि से गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उनके बीच मारपीट और पथराव होने लगा। इससे वहां खड़े कई वाहनों के शीशे टूट गए। पथराव से बस्ती में अफरातफरी और दहशत फैल गयी। दो पक्षों में संघर्ष की सूचना पर पुलिस पहुंच गयी। उसके सामने भी पथराव करते रहे। इस पर थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया। इसके बाद आरोपित वहां से भागे। इंस्पेक्टर ताजगंज अनुज कुमार ने बताया कि विवाद गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ था। एक पक्ष ने दूसरे के दरवाजे के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर दी थी। दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गयी है। पुलिस की ओर से मुकदमा लिखा गया है। लॉक डाउन उल्लंघन और पथराव में अरुणा, जीतो, हम्मू, जैकी, कपिल आदि को नामजद किया है। जिन लोगों के वाहनों के शीशे टूटे हैं।उनसे भी तहरीर देने को कहा है।

महिला की हत्या करके नाले में फेंकी लाश

लॉकडाउन में पुलिस की नाकाबंदी और सख्ती के बीच महिला की हत्या करने के बाद लाश को नाले में फेंक दिया।वह पानी में उपर नहीं आए,लाश को पत्थर से बांध दिया था। लगभग 22 वर्षीय महिला की शिनाख्त नही हो सकी है। बुढ़ाना गांव का नाला काफी गहरा है। शनिवार की शाम को वहां से गुजरते एक राहगीर ने नाले में महिला की लाश पड़ी देखी। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लाश को निकलवाया। मृतका की उम्र लगभग 24 वर्ष थी। उसे पत्थर की भारी पटिया को रस्सी से बांधकर पानी में डाला था। इससे कि शव फूलने के बाद पानी में उपर नहीं आए। मृतका पिंक कलर की साड़ी और लाल रंग का ब्लाउज पहने है। पुलिस ने आसपास महिला की शनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि मृतका आसपास के किसी गांव की होने की आशंका है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी नाले में कुछ दिन पहले एक व्यक्ति की लाश मिली थी। उसकी भी शनाख्त नहीं हो सकी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.