Move to Jagran APP

TrumpVisitIndia: 24 को 12:30 बजे बंद हो जाएगा ताज, टूर हुए रिशेड्यूल Agra News

सुबह 1130 बजे बंद हो जाएंगी दोनों गेटों पर टिकट विंडो। अमेरिकी राष्ट्रपति की विजिट पूरी होने तक बंद रहेगा स्मारक।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 11:56 AM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 11:56 AM (IST)
TrumpVisitIndia: 24 को 12:30 बजे बंद हो जाएगा ताज, टूर हुए रिशेड्यूल Agra News
TrumpVisitIndia: 24 को 12:30 बजे बंद हो जाएगा ताज, टूर हुए रिशेड्यूल Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विजिट को सोमवार को ताजमहल दोपहर 12:30 बजे बंद हो जाएगा। ट्रंप की विजिट पूरा होने तक यह बंद रहेगा। इसके बाद यह मंगलवार सुबह ही खुल सकेगा।

loksabha election banner

डोनाल्ड ट्रंप रविवार शाम अहमदाबाद से आगरा आएंगे। वो शाम 4:30 बजे आएंगे और 6:45 बजे तक रहेंगे। शाम 5:10 से शाम 6:10 बजे तक वो ताजमहल में रहेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ताजमहल सोमवार दोपहर से ही बंद हो जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने दोपहर 12:30 बजे से ताजमहल बंदी की सूचना जारी की है। इससे पूर्व सुबह 11:30 बजे तक पूर्वी व पश्चिमी गेट स्थित टिकट विंडो बंद हो जाएंगी। दोपहर 12:30 बजे तक सभी पर्यटकों को स्मारक से बाहर निकाल दिया जाएगा।

ट्रंप के जाने के बाद भी नहीं खुलेगा ताज

अमेरिकी राष्ट्रपति की विजिट पूरी होने के समयसूर्यास्त हो रहा होगा। स्मारक में पर्यटकों को सूर्यास्त से आधा घंटे पहले तक ही प्रवेश मिलता है, जिसके चलते शाम को ताज में पर्यटक प्रवेश नहीं पा सकेंगे।

पर्यटकों ने टूर किए रिशेड्यूल

अमेरिकी राष्ट्रपति की विजिट से होने वाली परेशानी को देखते हुए सोमवार को अधिकांश पर्यटकों ने टूर रिशेड्यूल किए हैं। वो सोमवार को सुबह ही ताज का दीदार कर लेंगे। बहुत से पर्यटकों ने इस दिन आगरा के बजाय आइटनरी में शामिल अन्य शहरों के स्थलों का रुख करने का कार्यक्रम बनाया है। 

ताजमहल का यलो जोन रहेगा जनशून्य

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के समय भले ही रूट पर उत्सव जैसा माहौल हो, मगर ताजमहल का यलो जोन पूरी तरह जनशून्य रहेगा। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने इस पूरे एरिया को हाई रिस्क जोन में रखा है। अमेरिकी राष्ट्रपति के दौरे के समय वीवीआइपी रूट पर 26 हजार स्कूली बच्चे स्वागत को खड़े होंगे। पूरे रूट पर 18 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके लिए तीन हजार कलाकार बुलाए गए हैं। यह सब होगा, लेकिन किसी को भी सड़क की ओर खुलने वाली खिड़कियों को खोलने की अनुमति नहीं होगी। यही नहीं छतों पर खड़े होकर भी यह नजारा नहीं देखा जा सकेगा। दुकानें बंद रखी जाएंगीं। ताज के आसपास पांच सौ मीटर के क्षेत्र को अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने अति संवेदनशील माना है। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी अति सुरक्षित द बीस्ट कार के बजाय गोल्फ कार्ट से जाएंगे। इसीलिए इस इलाके में किसी को नहीं रहने दिया जाएगा। इस रूट पर न तो किसी को घर से बाहर निकलने दिया जाएगा और न ही खिड़की से झांकने दिया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.