Move to Jagran APP

Donald Trump India Visit: यमुना में आएगा 950 क्‍यूसेक पानी, अधिकारी बोले-ये नाकाफी और चाहिए

Donald Trump India Visit 21 तक यमुना में आ जाएगा 950 क्‍यूसेक पानी। 24 को आएंगे अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 19 Feb 2020 04:43 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 07:56 AM (IST)
Donald Trump India Visit: यमुना में आएगा 950 क्‍यूसेक पानी, अधिकारी बोले-ये नाकाफी और चाहिए
Donald Trump India Visit: यमुना में आएगा 950 क्‍यूसेक पानी, अधिकारी बोले-ये नाकाफी और चाहिए

आगरा, जागरण संवाददाता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगमन पर यमुना में भरपूर पानी रहे इसके लिए नदी के ऊपरी बहाव में मौजूद बैराज से पानी छोड़ दिया गया है। तीन स्थानों से कुल 950 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है। जो 21 फरवरी तक आगरा आ जाएगा लेकिन इतना पानी आगरा के अधिकारियों को नाकाफी लग रहा है। अधिकारियों का कहना है कि 950 क्‍यूसेक पानी कई जगहों से होता हुआ आगरा यमुना में आएगा। यमुना लबालब दिखने के लिए इतना पानी पर्याप्‍त नहीं होगा। अधिकारियों ने और पानी छोड़े जाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।

loksabha election banner

24 फरवरी को अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप आगरा ताजमहल के दीदार के लिए आ रहे हैं। ताज के पार्श्‍व में बहने वाली कालिंदी की पीर उन्‍हें न दिखाई दे इसके लिए एक ओर सफाई अभियान चल रहा है तो दूसरी ओर सूखी यमुना को लबालब करने की तैयारी चल रही है। यमुना की तलहटी में भरी गंदगी दिखाई न दे इसके लिए यमुना में ज्यादा पानी छोड़ा जाना है। अतिरिक्त पानी के लिए लोअर खंड आगरा नहर के अधिशासी अभियंता ने डीएम को पत्र लिखा था। मंगलवार को 950 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसमें हिंडन बैराज से 500 क्यूसेक, हरनाल से 150 और कोट स्केप से 300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

इधर, नगर निगम के दर्जन भर कर्मचारी दो पोकलेन मशीन के साथ मंगलवार को भी ताजमहल के पीछे सफाई में जुटे रहे। किनारों को स्वच्छ बनाने के लिए कूड़े को कुबेरपुर भेजा जा रहा है।

मिटाया जा रहा कालिंदी का कलुष

अमेरिकी राष्ट्रपति शहर की खुशनुमा तस्वीर लेकर जाएं इसके सारे प्रयास किए जा रहे हैं। बेहतर स्वागत सत्कार के साथ यमुना की गंदगी नजर न आए इसके इंतजाम किए जा रहे हैं। नदी में ज्यादा पानी छोड़ने को कहा गया है। साथ ही पोकलेन से तलहटी की गंदगी हटाई जा रही है। यह काम अगले दो-तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा। डोनाल्ड ट्रंप ताज देखेंगे तो जाहिर है यमुना पर भी नजर पड़ेगी। ऐसे में कालिंदी का कलुष उनका मूड़ खराब न करे इसके लिए जीवनी मंडी वाटर वर्क्‍स से लेकर ताजगंज श्मशान घाट तक यमुना में सिल्ट और गंदगी को साफ किया जा रहा है। सोमवार को पांच मीटिक टन कूड़ा उठाया गया था। यह कूड़ा कुबेरपुर पहुंचाया गया।

यमुना नदी की तलहटी की सफाई करती पोकलेन मशीन।

सुरक्षा के लिए बरेली से आएगा बम निरोधक दस्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व उनकी पत्नी मेलानिया के 24 फरवरी को ताजनगरी आगरा जाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। ट्रंप की सुरक्षा के मद्देनजर शासन ने बरेली पुलिस व पीएसी के बम निरोधक दस्ते को आगरा ड्यूटी के लिए रवाना कर दिया गया है। दोनों टीमों में आधा-आधा दर्जन पुलिसकर्मी शमिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.