Move to Jagran APP

उप्र पर्यटन दिवस: एक बार ही मनकर रह गया यह खास दिन, आज तक किसी को सुध नहीं Agra News

वर्ष 2016 में 14 फरवरी को हुआ था आयोजन। लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम आगरा में हुई थी मैराथन।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 02:16 PM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 07:21 PM (IST)
उप्र पर्यटन दिवस: एक बार ही मनकर रह गया यह खास दिन, आज तक किसी को सुध नहीं Agra News
उप्र पर्यटन दिवस: एक बार ही मनकर रह गया यह खास दिन, आज तक किसी को सुध नहीं Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। शुक्रवार को वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। प्रेमी जोड़े और कपल इसे सेलीब्रेट कर रहे हैं। आपको जानकर यह हैरानी होगी कि उप्र में वेलेंटाइन डे को पर्यटन विभाग द्वारा उप्र पर्यटन दिवस के रूप में भी मनाया जा चुका है। लेकिन इसके बाद इसे भुला दिया गया। आज फिर वही दिन है लेकिन पर्यटन विभाग को इस दिवस की याद तक नहीं है। 

loksabha election banner

14 फरवरी, 2016 को उप्र पर्यटन दिवस मनाया गया था। तब तत्कालीन महानिदेशक पर्यटन नवनीत सहगल ने इसके लिए निर्देश जारी किए थे। पर्यटन केंद्रों से इसके लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में हुआ था। ताजनगरी में उस दिन ताज मैराथन हुई थी, जिसके चलते अलग से कोई कार्यक्रम नहीं हुआ था। एकलव्य स्पोट्र्स स्टेडियम में मैराथन के समापन समारोह में उप्र पर्यटन दिवस का संदेश दिया गया था। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के चलते कुछ नहीं हुआ। उप्र में सत्ता परिवर्तन के बाद उप्र पर्यटन दिवस को भुला दिया गया। 2018, 2019 में कोई आयोजन नहीं हुआ। इस बार भी कोई कार्यक्रम नहीं किया जा रहा है।

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि उप्र पर्यटन दिवस एक यादगार कार्यक्रम था। इस तरह के कार्यक्रमों से उत्साह का माहौल बनता है। लोग जुड़ाव महसूस करते हैं। राजनीतिक दलों को इस तरह के आयोजन बंद नहीं करने चाहिए।

आगरा टूरिज्म गिल्ड के उपाध्यक्ष राजीव सक्सेना ने बताया कि उप्र पर्यटन दिवस एक अच्छी शुरुआत थी। पर्यटन विभाग को इसे जारी रखना चाहिए था, लेकिन उसे भुला दिया गया।

तब कहा था, ताज डे मनाएं

14 फरवरी, 2015 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा में होटल ताज खेमा में लवर्स बेंच का अनावरण किया था। उन्होंने वेलेंटाइन डे के दिन ताज डे मनाने की बात कही थी। 2016 में 14 फरवरी को ताज डे तो नहीं मना, लेकिन उप्र पर्यटन दिवस जरूर मना था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.