Move to Jagran APP

गुरु पूर्णिमा पर गंगाघाटों पर गूंजी हर हर गंगे की गूंज, हजारों ने लगाई डुबकी Agra News

सोरों की हरिपदी गंगा में स्नान करते स्नानार्थी। हजारों ने लगाई गंगा में डुबकी -मां गंगा का किया दुग्धाभिषेक।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 04:35 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 04:35 PM (IST)
गुरु पूर्णिमा पर गंगाघाटों पर गूंजी हर हर गंगे की गूंज, हजारों ने लगाई डुबकी Agra News
गुरु पूर्णिमा पर गंगाघाटों पर गूंजी हर हर गंगे की गूंज, हजारों ने लगाई डुबकी Agra News

आगरा, जेएनएन। गुरु पूर्णिमा पर्व मंगलवार को सुबह से ही कछला स्थित गंगा नदी सोरों, लहरा घाट, हरिपदी गंगा एवं कादरगंज के घाटों पर गंगा स्नान को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए थे। गंगा में डुबकी लगाकर स्नान किया एवं पुण्य लाभ कमाया। गंगा घाटों पर हर-हर गंगे की जयजयकार से वातावरण गुंजायमान था। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की।

loksabha election banner

गुरु पूर्णिमा पर स्नान के लिए पूर्व संध्या सोमवार से ही राजस्थान, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली के अलावा प्रदेश के अलावा अन्य क्षेत्रों से हजारों की संख्या में स्नानार्थी गंगाघाटों पर पहुंच गए थे। श्रद्धालुओं ने अंजलि में जल लेकर गंगा मैया को अर्पण किया और देव मंदिरों में जाकर दर्शन किए। देवालयों में दर्शन के उपरांत गंगा घाटों पर निराश्रित लोगों को दान पुण्य किया। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने कुष्ठï रोगियों को भोजन कराया और दान-दक्षिणा दी। नगर में भी पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई।

कहीं कहीं रहे जाम के हालात

स्नानार्थियों को जाम से न जूझना पड़े इसके लिए पुलिस द्वारा वाहनों का डायवर्ट किया गया था। इससे लोगों को काफी राहत मिली। पहले की तरह लंबा जाम नहीं दिखा। हालांकि फिर भी कहीं-कहीं जाम के हालात रहे। शहर के सरकुलर रोड के अलावा कासगंज सोरों मार्ग अमांपुर तिराहे पर जाम की स्थिति रही, लेकिन यह जाम स्थाई नहीं रहा। इसलिए स्नानाॢथयों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

निगम ने नहीं चलाई अतिरिक्त बसें

गंगा स्नान पर्व पर यात्रियों के दाबव के बावजूद भी कासगंज डिपो द्वारा अतिरिक्त बसों को नहीं लगाया गया। नियमित बसें ही मार्ग पर संचालित रही। स्नानार्थियों ने डग्गेमार और निजी वाहनों से ही घाटों तक की यात्रा तय की। निगम की बसें न होने से यात्रियों को परेशानी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.