Move to Jagran APP

यमुना एक्सप्रेस वे पर लावारिस 'बंदूक', आखिर किस गुनाह की थी तैयारी Agra News

झाडि़यों के पीछे नाली में पड़ी हुई थी बंदूक जानवरों का शिकार करने वाली बंदूक बताई जा रही।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 02:06 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 02:06 PM (IST)
यमुना एक्सप्रेस वे पर लावारिस 'बंदूक', आखिर किस गुनाह की थी तैयारी Agra News
यमुना एक्सप्रेस वे पर लावारिस 'बंदूक', आखिर किस गुनाह की थी तैयारी Agra News

आगरा, जेएनएन। यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह अवैद्य बंदूक लावारिस हालत में पड़ी देख सनसनी फैल गई। एक्सप्रेस वे पर गश्त कर रही यूपी 100 पीआरवी ने बंदूक को कब्जे में लेकर सुरीर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। बरामद बंदूक जंगली जानवरों का शिकार करने वाली बताई गई है।

loksabha election banner

यूपी 100 पुलिस की पीआरवी 2629 मंगलवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर नियमित गश्त करती हुई मांट टोल से नौहझील की ओर जा रही थी। थाना सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 86 के समीप पीआरवी में तैनात पुलिस कर्मी गाड़ी को किनारे खड़ा कर लघुशंका को उतर गए। इस दौरान उन्हें एक्सप्रेस वे के किनारे कंटीले तारों के नीचे बनी पानी की निकासी को बनी नाली में बंदूक दिखाई दी। पुलिस कर्मियों ने नीचे उतर कर बंदूक को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बंदूक की जानकारी के लिए आसपास देखा तो कोई दिखाई नहीं दिया। पीआरवी पुलिस कर्मियों ने एक्सप्रेस वे पर अवैध बंदूक बरामद होने की सूचना अपने अधिकारियों समेत थाना सुरीर पुलिस को दी। एसआई जसवंत सिंह हमराह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां पीआरवी कर्मियों ने बरामद बंदूक को उनके सुपुर्द कर दिया। बताया गया है कि बंदूक जंगली जानवरों का शिकार करने वाली है। इसमें गोली नहीं गंधक पोटाश भरकर चलाया जाता है। अब सवाल उठता है कि इस बंदूक को यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे किस उद्देश्य से छिपाया गया है।लोगों को शक है कहीं यमुना एक्सप्रेस वे पर लूटपाट के उद्देश्य से डराने-धमकाने के लिए तो तो कहीं इस बंदूक को लुटेरे छिपा कर तो नहीं रख गए। यमुना एक्सप्रेस वे पर सुनसान क्षेत्र में इस तरह बंदूक मिलना संदेह पैदा कर रहा है। एसआई जसवंत सिंह ने बताया कि बरामद बंदूक अवैध नजर आ रही है। एक्सप्रेस वे पर मिलने एवं बंदूक के बारे में छानबीन की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.