Move to Jagran APP

विवि कर्मचारी संघ पर अखिलेश का कब्‍जा बरकरार, जानिए पूरी कार्यकारिणी Agra News

विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर तीन वोट से जीते अनिल और महामंत्री चुने गए अरविंद। 371 कर्मचारियों ने किया मतदान ढोल नगाड़े संग मनाया जीत का जश्न।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 07:34 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 07:34 PM (IST)
विवि कर्मचारी संघ पर अखिलेश का कब्‍जा बरकरार, जानिए पूरी कार्यकारिणी Agra News
विवि कर्मचारी संघ पर अखिलेश का कब्‍जा बरकरार, जानिए पूरी कार्यकारिणी Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। आंबेडकर विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद पर पुन: अखिलेश चौधरी चुने गए हैं। चौधरी लगातार कई साल से इस पद पर कब्‍जा बरकरार रखे हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार ने तीन वोट से जीत दर्ज की। सोमवार को जुबली हॉल, पालीवाल परिसर में सुबह मतदान के बाद शाम को नतीजे घोषित किए गए। विवि परिसर में ढोल नगाड़ों के साथ विजयी प्रत्याशियों ने जश्न मनाया।

loksabha election banner

पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जुबली हॉल, पालीवाल पार्क में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। 387 में से 371 कर्मचारियों ने मतदान किया। दोपहर ढाई बजे से मतगणना शुरू हुई। चुनाव अधिकारी डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अखिलेश चौधरी ने श्याम दीक्षित को 115 वोट से हराया। उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार ने शिव सिंह को तीन वोट से, महामंत्री पद पर अरविंद गुप्ता ने संजय कुमार सिंह चौहान को 228 वोट से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर दीपक गुप्ता ने राजेंद्र प्रसाद को 93 वोट और सहमंत्री पद पर आशु सिंह ने सुखपाल सिंह को 30 वोट से हराकर जीत दर्ज की। विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए गए, प्रत्याशियों के समर्थकों ने विवि परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। प्रो. ब्रजेश रावत, प्रो. बिंदू शेखर शर्मा, प्रो. विनीता सिंह, डॉ. भूपेंद्र शर्मा, प्रो. पीके सिंह, डॉ. मोहम्मद हुसैन आदि की टीम ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई।

उपाध्यक्ष पद के लिए पुनर्मतगणना

उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार ने शिव सिंह को तीन वोट से हराकर जीत दर्ज की। 12 वोट निरस्त किए गए, ऐसे में शिव सिंह की मांग पर निरस्त मतपत्रों की जांच के साथ पुनर्मतगणना कराई गई।

18 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह

नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 18 जुलाई को जेपी सभागार में होगा। शाम चार बजे से चुने गए पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई जाएगी।

किसको कितने वोट

अध्यक्ष पद

अखिलेश चौधरी - 213

श्याम दीक्षित - 98

अनिल कुमार श्रीवास्तव - 54

निरस्त वोट - 6

उपाध्यक्ष पद

अनिल कुमार - 154

शिव सिंह - 151

नरेश कुमार शर्मा - 54

निरस्त - 12

महामंत्री

अरविंद कुमार गुप्ता - 292

संजय कुमार सिंह चौहान - 64

निरस्त - 15

सह मंत्री

आशू सिंह - 153

सुखपाल सिंह - 123

रमाकांत शर्मा - 42

शेखर चौधरी - 40

निरस्त - 13

कोषाध्यक्ष

दीपक गुप्ता - 188

राजेंद्र प्रसाद- 95

काली चरण यादव - 71

निरस्त - 17

कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण कराने के साथ ही शिक्षक और छात्रों के सहयोग से विवि में सकारात्मक कार्य किए जाएंगे।

अखिलेश चौधरी, अध्यक्ष शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.