Move to Jagran APP

यमुना एक्‍सप्रेस वे की सर्विस रोड पर बेहोशी की हालत में मिली महिला, गले पर रस्‍सी के निशान

महिला का चल रहा अस्‍पताल में इलाज। पति गया था पानी लेने तभी तीन लोगों ने किया अपहरण।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 01:37 PM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 01:37 PM (IST)
यमुना एक्‍सप्रेस वे की सर्विस रोड पर बेहोशी की हालत में मिली महिला, गले पर रस्‍सी के निशान
यमुना एक्‍सप्रेस वे की सर्विस रोड पर बेहोशी की हालत में मिली महिला, गले पर रस्‍सी के निशान

आगरा, जेएनएन। यमुना एक्‍सप्रेस वे की सर्विस रोड पर एक बेहोश महिला मिली है। मथुरा के थाना नौहझील पुलिस को गश्‍त के दौरान सुबह चार बजे महिला पड़ी मिली थी। पुलिसकर्मियों ने महिला को सामुदायिक्‍ स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया है। महिला के गले पर रस्‍सी के निशान हैं। किसी अनहोनी की आशंका भी पुलिस जता रही है। 

loksabha election banner

स्‍वास्‍थ केंद्र पर होश में आने पर महिला ने पुलिस को बताया कि वह रविवार शाम को अपने पति के साथ टप्पल कट पर किसी काम से आई थी। वहां पति पानी लेने चला गया। तभी तीन लड़के उसके पास अाए और उसके पैर पर पैर मार के उसे गिरा दिया और उसे अपने साथ जबरन ले गए। इसके बाद वो बेहोश हो गई। महिला का कहना है के उसे नहीं पता कि वह यमुना एक्‍सप्रेस वे के सर्विस रोड तक कैसे पहुंच गई। पुलिस को पूछताछ में महिला ने अपने पति का नाम तो बता दिया है लेकिन पति का मोबाइल नंबर उसे याद नहीं है। महिला ने बताया है कि उसके मां बाप नहीं है लेकिन मायके में भाई हैं। महिला से पूछताछ के आधार पर उसके भाइयों को बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। इंस्पेक्टर नौहझील सूरज प्रकाश शर्मा का कहना है कि महिला से मिली जानकारी के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास चल रहा है। मेडिकल जांच के बाद महिला के साथ क्‍या हुआ है यह जानकारी मिल पाएगी। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.