Move to Jagran APP

By Poll Agra North: नया विधायक चुनने में पिछले चुनाव जैसी दिलचस्‍पी नहीं दिखाई मतदाताओं ने

आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान। चार लाख कुल मतदाता हैं इस सीट पर। 12 प्रत्याशी हैं मैदान में।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 10:33 AM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 07:09 PM (IST)
By Poll Agra North: नया विधायक चुनने में पिछले चुनाव जैसी दिलचस्‍पी नहीं दिखाई मतदाताओं ने
By Poll Agra North: नया विधायक चुनने में पिछले चुनाव जैसी दिलचस्‍पी नहीं दिखाई मतदाताओं ने

 आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र का उप चुनाव का मतदान रविवार सुबह सात से शाम छह बजे तक हुआ। चार लाख वोटर और 12 प्रत्‍याशी लेकिन वोटिंग प्रतिशत इतना कमजोर की सारे आंकड़ों के अनुमान धराशाई हो गए। एक प्रत्याशी नोटा भी था। रविवार का दिन और सुबह हवा ठंडी रहने के बावजूद मतदान का प्रतिशत कम रहा। सुबह नौ बजे मात्र 9.2 फीसद वोट पड़े थेेे। पूर्वाहन 11 बजे तक थोड़ा आंकड़ा बढ़ा और मतदान 19.5 फीसद हुआ। दोपहर एक बजे तक वोट फीसद 23.7 रहा। दोपहर तीन बजे तक मतदान 30.96 फीसद तक पहुंचा था जोकि शाम 5 बजे तक महज 36.25 फीसद तक ही सरक कर हो सका। शाम छह बजे पोलिंग समाप्‍त होने तक यह आंकड़ा 40 फीसद के पास पहुंच कर सिमट गया।  

loksabha election banner

मंडी समिति, फीरोजाबाद रोड पर कर्मचारियों का शनिवार सुबह सात बजे से पहुंचना शुरू हो गया। कर्मचारियों ने डी-कोडिंग कराई। फिर पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट जारी की गईं। पोलिंग पार्टियों ने इसकी जांच की। दोपहर 12 बजे बूथ 58 की सबसे पहली और डेढ़ बजे बूथ 42 की अंतिम पोलिंग पार्टी रवाना हुई। एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे से प्रत्याशियों के एजेंट की मौजूदगी में मॉक पोल शुरू होगा। सात बजे से मतदान शुरू होगा। उप चुनाव में चार जोनल और 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

नहीं चला मतदाता जागरूकता अभियान
उप चुनाव में जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता पर कुछ खास ध्यान नहीं दिया। इसी के चलते मतदान फीसद 45 से 50 फीसद के बीच रहने की उम्मीद है।

खराब निकल आई ईवीएम और वीवीपैट
मंडी समिति में शनिवार दोपहर कई ईवीएम और वीवीपैट खराब निकल आईं। जिन्हें पोलिंग पार्टियों ने वापस किया।

भूल गए ट्रेनिंग में पढ़ाया पाठ
मंडी समिति में पीठासीन अधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट प्राप्त कीं। इसकी जांच की तो ट्रेनिंग में पढ़ाया पाठ भूल गए। इससे ईवीएम और वीवीपैट नहीं जुड़ी। विशेषज्ञ को ईवीएम दिखानी पड़ीं। 

मंडी समिति में बना स्ट्रांगरूम
आगरा उत्तर विस क्षेत्र के उप चुनाव का स्ट्रांगरूम मंडी समिति में बनाया गया है। स्ट्रांगरूम की सुरक्षा त्रिस्तरीय होगी। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

चुनावी ड्यूटी कटवाने के लिए मारामारी
मंडी समिति में चुनावी ड्यूटी कटवाने के लिए मारामारी मची रही। कर्मचारी सीडीओ रविंद्र कुमार सहित अन्य अफसरों के चक्कर लगाते रहे। जो प्रार्थना पत्र आए। उनकी जांच की गई तब जाकर कुछ कर्मचारियों को राहत मिली। 

अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई
डीएम एनजी रवि कुमार का कहना है कि मतदान के बाद लोग घर पर रहें। अफवाह न फैलाएं।

आगरा उत्तर विस क्षेत्र का उप चुनाव एक नजर में

- उत्तर विस क्षेत्र में 21 थर्ड जेंडर वोटर हैं।

- विस क्षेत्र में 2676 फस्र्ट वोटर हैं जिनमें 1472 युवक और 1204 युवतियां वोटर हैं।

- चुनाव में 438 बूथ हैं। वहीं 25 माइक्रोआब्र्जवर लगाए गए हैं।

- चुनाव में 1993 पुरुष और सात महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। चार महिला कर्मचारी सखी बूथ और तीन महिलाएं अन्य बूथों में रहेंगी।

- उप चुनाव में एक सखी बूथ बनाया गया है, जिसमें पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान कार्मिक प्रथम, द्वितीय व तृतीय महिलाएं हैं।

ये है आगरा उत्तर विस क्षेत्र की स्थिति

मतदान केंद्र-92

बूथ- 438

पुरुष मतदाता-2.18 लाख

महिला मतदाता- 1.81 लाख

कुल मतदाता- चार लाख

विधानसभा चुनाव

वर्ष 2017- कुल मतदान 58.21 फीसद

पुरुष मतदान- 60.28 फीसद

महिला मतदान- 55.70 फीसद

वर्ष 2012- कुल मतदान 55.03 फीसद

पुरुष मतदान-57.61 फीसद

महिला मतदान- 51.87 फीसद

 ये हैं प्रत्याशी

  • पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा
  • रणवीर शर्मा, कांग्रेस
  •  सूरज शर्मा, सपा
  •  रोहित, आदर्श समाज पार्टी
  •  राशिद अली, वंचित समाज इंसाफ पार्टी
  •  रामवृज यादव, निर्दलीय
  •  मंजू शर्मा, निर्दलीय
  •  धर्मेंद्र कुमार, निर्दलीय
  • लक्ष्मी स्वरूप, समान अधिकार पार्टी
  •  अनिल कुमार, निर्दलीय
  •  दिलीप कुमार, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया
  •  इदरीश, निर्दलीय

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.