उत्तरी विस उपचुनाव: शाम को थम जाएगा प्रचार, हो जाएं 19 के लिए तैयार
विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद विस सीट रिक्त होने पर हो रहा है उपचुनाव। मैदान में होगी 12 प्रत्याशियों की टक्कर।
आगरा, जागरण संवाददाता। चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। बस अब से कुछ ही देर में आगरा उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। आज शाम छह बजते ही प्रचार का शोर थम जाएगा लेकिन हां इसके बाद प्रत्याशी व उनके समर्थक घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे। वहीं 18 मई को मंडी समिति, फीरोजाबाद रोड से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। उपचुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने बताया कि चार जोन और 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। ईवीएम और वीवीपैट मंडी समिति में जमा होंगी।
438 हैं बूथ
आगरा उत्तर विस क्षेत्र में 438 बूथ हैं। वहीं 25 माइक्रोआब्जर्वर लगाए जाएंगे।
एक सखी बूथ बनेगा
आगरा उत्तर विस क्षेत्र में एक सखी बूथ होगा, जिसमें पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान कार्मिक प्रथम, द्वितीय व तृतीय महिलाएं होंगी।
सात महिला कर्मचारियों की लगी ड्यूटी
चुनाव में 1993 पुरुष और सात महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। चार महिला कर्मचारी सखी बूथ और तीन अन्य बूथों में रहेंगी।
ये हैं विकल्प
चुनाव में प्रत्येक वोटर को आइडी प्रूफ रखना होगा। फोटोयुक्त मतदाता पर्ची से अकेले वोट नहीं डाल सकेंगे। वोटर कार्ड भी देखा जाएगा, अगर वोटर कार्ड नहीं है तो ऐसे में 11 में किसी एक विकल्प की मदद से मतदान किया जा सकेगा जिसमें पासपोर्ट, ड्राइङ्क्षवग लाइसेंस, सर्विस पहचान पत्र केंद्र व राज्य सार्वजनिक उपक्रम एवं पब्लिक लिमिटेड कंपनी, पासबुक फोटो सहित बैंक या डाकघर से जारी, पैन कार्ड, स्मार्ट कार्ड आदि शामिल हैं। इसी तरह श्रम मंत्रालय के योजना के अंतर्गत जारी, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड श्रम मंत्रालय योजना के अंतर्गत जारी, पेंशन दस्तावेज फोटो सहित, सरकारी पहचान पत्र सांसद, विधायक एवं विधानसभा सदस्यों को जारी और आधार कार्ड शामिल है।
2676 हैं फस्र्ट वोटर
आगरा उत्तर विस क्षेत्र में 2676 फस्र्ट वोटर हैं, जिनमें 1472 युवक और 1204 युवतियां वोटर हैं।
21 हैं थर्ड जेंडर
आगरा उत्तर विस क्षेत्र में 21 थर्ड जेंडर वोटर हैं। जिले में कुल 150 थर्ड जेंटर वोटर हैं।
आगरा उत्तर विस क्षेत्र की स्थिति
मतदान केंद्र, बूथ, पुरुष मतदाता, महिला मतदान, कुल मतदाता
92, 438, 2.18 लाख, 1.81 लाख, चार लाख
कब-कितने फीसद मतदान
लोकसभा चुनाव
वर्ष 2019, 56.25 फीसद मतदान
पुरुष मतदान, 58.23 फीसद
महिला मतदान, 53.89 फीसद
वर्ष 2014, 57.80 फीसद
वर्ष 2009, 38.84 फीसद
पुरुष मतदान, 48.41 फीसद
महिला मतदान, 33.69 फीसद
विधानसभा चुनाव
वर्ष 2017, 58.21 फीसद
पुरुष मतदान, 60.28 फीसद
महिला मतदान, 55.70 फीसद
वर्ष 2012, 55.03 फीसद
पुरुष मतदान, 57.61 फीसद
महिला मतदान, 51.87 फीसद
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप