मौसम ने बदले रंग, कभी धूप और कभी छांव, दोपहर बाद गर्मी से राहत
दोपहर बाद आसमान में छाए बादल बूंदाबांदी भी
By Edited By: Published: Tue, 14 May 2019 07:00 AM (IST)Updated: Tue, 14 May 2019 07:01 AM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता । सोमवार को मौसम का रंग बदलता रहा। सुबह तेज धूप निकली तो दोपहर में गर्मी ने बेहाल कर दिया, इसके बाद बादल छा गए। धूल भरी आंधी चलने के बाद शाम को बूंदाबांदी हुई। गर्मी से राहत मिली। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों ने राहत महसूस की। रविवार को आंधी और बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिली थी। मगर, अगले ही दिन सुबह से तेज धूप निकली। 10 बजे के बाद धूप में खड़ा होना मुश्किल हो गया, गर्म हवा चलने से लोग पसीने से नहाने लगे। दोपहर दो बजे तक गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर तीन बजे के बाद बादल छा गए, धूल भरी आंधी चलने लगी। देहात में आंधी के साथ ही बूंदाबांदी होने लगी, इससे मौसम खुशनुमा हो गया। शाम को कमला नगर, दयालबाग, सिकंदरा, आवास विकास, अर्जुन नगर, बल्केश्वर, जीवनी मंडी, रामबाग सहित कई हिस्सों में बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिली। रात तक तेज हवा चलती रही, बीच-बीच में धूल भरी आंधी चली। आंधी की अधिकतम रफ्तार 83 किलोमीटर दर्ज की गई। वहीं, 36 घंटे में 1.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। उधर, सुबह तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह रविवार को 36.5 दर्ज था। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, यह एक दिन पहले 24.9 डिग्री था। अरावली पर्वत श्रृंखला से चल रही धूल भरी आंधी राजस्थान की तरफ से अरावली पर्वत श्रृंखला से धूल भरी आंधी चल रही है। इससे वातावरण में धूल ही धूल दिखाई दे रही है। आंधी की रफ्तार तेज होने से सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बूंदाबांदी से राहत मिली है। आज भी आंधी के साथ हो सकती है बूंदाबांदी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को भी धूल भरी आंधी चलेगी, अधिकतम रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। वहीं, बूंदाबांदी की भी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। बुधवार से बादल छट जाएंगे। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होगी, अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। मई में बढ़ता गिरता रहा तापमान एक मई - 43.6, 23.9 तीन मई - 38.8, 25.8 (फणि का असर) छह मई - 43.3, 24.4 10 मई - 42.4, 28.7 11 मई - 41.4, 25.4 12 मई - 36.5, 24.9 13 मई - 41.2, 23.9
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें