Move to Jagran APP

शादी की दावत का बिगड़ा जायका, चले खूब लात और घूंसे

मामला थाने में पहुंचा और फिर पुलिस ने मनाया तो दूसरे दिन बरात गांव पहुंची और फिर शादी की रस्में हुईं।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 13 May 2019 02:03 PM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 02:03 PM (IST)
शादी की दावत का बिगड़ा जायका, चले खूब लात और घूंसे
शादी की दावत का बिगड़ा जायका, चले खूब लात और घूंसे

आगरा, जेएनएन। दावत के स्वाद ने घरातियों और बरातियों में विवाद करा दिया। दोनों ओर से मारपीट हुई। दूल्हा नाराज होकर बरात लेकर वापस लौट गया। मामला थाने में पहुंचा और फिर पुलिस ने मनाया तो दूसरे दिन बरात गांव पहुंची और फिर शादी की रस्में हुईं।

loksabha election banner

मैनपुरी के थाना भोगांव के गांव हमीरपुर निवासी सुरेश चंद्र ने अपनी पुत्री का विवाह संतोषपुर निवासी सुनील के साथ तय किया था। शनिवार को बरात हमीरपुर पहुंची। घरातियों ने बरातियों की खूब खातिर खुशामद की। बरात चढऩे के समय खुशी मनाने के लिए दोनों पक्षों के कई लोगों ने शराब पी थी।

बरात चढऩे की तैयारियां चल रही थी। तभी एक बराती ने घरातियों द्वारा कराए गए नाश्ते को बेस्वाद बताया। कुछ अन्य बराती भी खाने को बेस्वाद बताने लगे। यह सुन घराती युवक नाराज हो गए। उन्होंने भोजन की तारीफ की तो विवाद होने लगा। गाली गलौज के बाद मारपीट होने लगी। दूल्हे के परिजन व रिश्तेदार भी घरातियों के गुस्से का शिकार हो गए तो दूल्हा भड़क गया।

गुस्साए दूल्हे ने बरात वापस लेने का एलान कर दिया। कुछ घरातियों ने भी कह दिया कि जाओ नहीं करेंगे शादी, इस पर दूल्हा बरातियों के साथ चला गया। दुल्हन के परिजनों को बरात चले जाने की सूचना मिली तो हैरान रह गए। दूल्हा पक्ष से संपर्क किया, लेकिन वे वापस लौटने के लिए तैयार नहीं हुए। रातभर मान मनोबल चलती रही।

सुबह मामला थाने पहुंचा। इंस्पेक्टर आरएस गौतम ने फोन पर दूल्हे के परिजनों से संपर्क किया। दूल्हे के परिजनों ने अपने अपमान की बात कहते हुए बरात लाने से इन्कार कर दिया। लेकिन पुलिस ने अपने तरीके से मनाया तो दूल्हे के परिजन मान गए। दोपहर बाद फिर बरात गांव पहुंची। शादी की रस्में संपन्न होकर दुल्हन की विदा कर दी गई।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.