Move to Jagran APP

तीन घंटे में चमक गया मदीना मस्जिद का रास्ता, जानिए कैसे

किदवई नगर और श्याम नगर में चला दैनिक जागरण का सफाई अभियान। अभियान से जुड़ने लगे रोजेदार। खूब की तारीफ।

By Edited By: Published: Sun, 12 May 2019 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 07:01 AM (IST)
तीन घंटे में चमक गया मदीना मस्जिद का रास्ता, जानिए कैसे
तीन घंटे में चमक गया मदीना मस्जिद का रास्ता, जानिए कैसे
आगरा,जागरण संवाददाता। सुबह के आठ बजे। जगह किदवई नगर और श्याम नगर। मस्जिद में जाने वाले रास्तों पर भी अपार गंदगी, लेकिन जब दैनिक जागरण का सफाई अभियान चला, तो गलियां चमकने लगीं और रोजेदार भी अभियान का हिस्सा बनने लगे। शनिवार को किदवई नगर और श्याम नगर में दैनिक जागरण का सफाई अभियान चला। यहां पर गलियों में काफी गंदगी फैली थी। नालियों में कूड़ा भरा था। सुबह आठ बजे जागरण की टीम और नगर निगम के कर्मचारी पहुंच गए। इन इलाकों में स्वच्छता की झाडू चली, तो लोग इकट्ठे होने लगे। समय बढ़ता गया और दुकानदार भी अभियान का हिस्सा बनने लगे। अभियान मस्जिद के पास पहुंचते ही रोजेदार भी अपने घरों से निकलकर साथ जुट गए। किसी ने कर्मचारियों के पानी की सुविधा की, तो किसी ने गंदगी की राहों से रूबरू कराया। समय बढ़ता गया और रास्ते चमकने लगे। टीम ने तीन घंटे में मदीना मस्जिद के आसपास का रास्ता चमका दिया। दुकानों के सामने लगा था सिल्ट का ढेर श्याम नगर की दुकानों के सामने सिल्ट के ढेर लगे थे। जो चार दिन पूर्व निकालकर डाली गई थी। लोग परेशान थे। जागरण की टीम ने एक दिन पहले इलाकों का निरीक्षण किया। इसके सफाई अभियान से पूरे इलाके को चमका दिया। ताकि नमाजियों को न हो कोई दिक्कत मस्जिदों के आसपास चले सफाई अभियान की चर्चा हर मुस्लिम इलाके में फैली है। जागरण ने इस पहल को नमाजियों की सुविधा के लिए शुरू किया है। ताकि मस्जिद जाते वक्त नमाजियों को कोई परेशानी की सामना न करने पड़े। पाक साफ तरीके से वह नमाज अदा कर सकें। हमारे इलाके में पहली बार बड़े स्तर पर सफाई अभियान चला है। काफी दिन से गंदगी झेल रहे थे। जो अब साफ हो गई है। इरफान मुस्लिम इलाकों में जागरण की ओर से चलाए जा रहे सफाई अभियान से नमाजियों को बहुत राहत मिली है। रोजाना कूड़े की बीच से गुजरना पड़ता था। अब रास्ते साफ हो गए हैं। सलीम उस्मानी मैंने सफाई के पहले से बहुत प्रयास करे, लेकिन जागरण के अभियान से इलाका चमक गया है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को कई दिनों तक की राहत मिल गई है। इस्तियाक मस्जिद के आसपास का इलाका अभियान के बाद साफ दिखने लगा है। तरावीह की नमाज के वक्त नमाजियों को अब कोई परेशानी नहीं होगी। जाकिर कुरैशी रमजान में जागरण की इस पहल का शुक्रिया अदा करता हूं। जागरण समाज हित के कार्यो में हमेशा अभियान चलता है। इससे शहर स्वच्छ होता है। कय्युम सिद्दिकी मस्जिद के सामने नालियों में काफी गंदगी भरी थी। साफ होने के बाद नालियों का पानी निकल गया है। रजा अली अभियान की तरह ही रोजाना सफाई होगी, गंदगी का ढेर नहीं लगेगा। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों को भी सफाई का ख्याल रखना चाहिए। अली इलाके में सफाई रोजाना होती है, लेकिन जागरण के अभियान के माध्यम से कर्मचारियों का हौसला बढ़ जाता है। बड़े स्तर पर इलाका स्वच्छ हो जाता है। इससे सबको लाभ मिलता है। मनोज कुमार, एसएफआइ नगर निगम शहीद नगर में सफाई होगी आज दैनिक जागरण का सफाई अभियान रविवार को शहीद नगर की बड़ी मस्जिद के आसपास चलेगा। यहां पर नालियों में काफी कूड़ा भरा हुआ है। रास्ते में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.