UP Weather 2019: तेज धूप, निचला पारा भी बढ़ने से अब होने लगी बेचैनी
ताजनगरी में गुरुवार को सुबह से ही झुलसाने वाली गर्मी। अधिकतम 43 तो न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान। ताज पर विदेशी पर्यटक बेहोश।
आगरा, जागरण संवाददाता। मई का पहला सप्ताह बीतने के बाद अब गर्मी झुलसाने वाली पड़ रही है। गुरुवार को सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे थे। इधर अब तक रात में राहत थी और कूलर काम कर रहे थे लेकिन बुधवार रात लोगों की नींद बेचैनी भरी रही। न्यूनतम तापमान में भी बढ़त आना शुरू हो गया है। इसलिए दिन और रात दोनों समय चैन नहीं मिल रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को ताजनगरी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री
सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान में एकदम से पांच डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है।
ताजनगरी में गर्मी के चलते पर्यटकों का भी बुरा हाल है। ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या में गिरावट आ चुकी है। वजह यह है कि सुबह नौ बजे से ही ताजमहल में लगे पत्थर तपने लगते हैं। ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटक गर्मी से बेहाल हैं। ताजमहल देखने आई विदेशी महिला पर्यटक की गर्मी के कारण मुख्य मकबरे पर तबियत खराब हो गई। वह बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ी। बाद में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो दिन में कुछ राहत मिल सकती है। आंधी के साथ गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप