Move to Jagran APP

आगरा उत्‍तर विधानसभा उपचुनाव: चार जोन और 32 सेक्टर में बांटा क्षेत्र, जानिए क्‍या चल रही तैयारी

17 की शाम छह बजे थमेगा प्रचार। 19 को मतदान।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 07 May 2019 02:02 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 02:02 PM (IST)
आगरा उत्‍तर विधानसभा उपचुनाव: चार जोन और 32 सेक्टर में बांटा क्षेत्र, जानिए क्‍या चल रही तैयारी
आगरा उत्‍तर विधानसभा उपचुनाव: चार जोन और 32 सेक्टर में बांटा क्षेत्र, जानिए क्‍या चल रही तैयारी

आगरा, जागरण संवाददाता। जिला प्रशासन ने आगरा उत्तर विस क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। क्षेत्र को चार जोन और 32 सेक्टर में बांटा गया है। एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने बताया कि 17 मई की शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। 18 को दोपहर 12 बजे से मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 19 मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।

loksabha election banner

438 हैं बूथ

आगरा उत्तर विस क्षेत्र में 438 बूथ हैं। वहीं 25 माइक्रोआब्र्जवर लगाए जाएंगे।

एक सखी बूथ बनेगा

आगरा उत्तर विस क्षेत्र में एक सखी बूथ होगा जिसमें पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान कार्मिक प्रथम, द्वितीय व तृतीय महिलाएं होंगी।

सात महिला कर्मचारियों की लगी ड्यूटी

चुनाव में 1993 पुरुष और सात महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। चार महिला कर्मचारी सखी बूथ और तीन महिलाएं अन्य बूथों में रहेंगी।

मंडी में जमा होंगी ईवीएम

डीएम एनजी रवि कुमार ने बताया कि उपचुनाव में 438 ईवीएम और वीवीपैट का प्रयोग किया जा रहा है। यह भी मंडी समिति, फीरोजाबाद रोड में बने स्ट्रांगरूम में जमा होंगी।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.