ताज के दीदार को पहुंचीं 35 देशों की सुंदरियां, पर्यटक भी रह गए बस देखते
अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता का हिस्सा थी ताजमहल ट्रिप। यहां हुआ सुंदरियों का फोटो शूट।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 06 May 2019 10:02 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2019 10:02 PM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता। एक तरफ अपने हुस्न पर इठलाता ताजमहल था तो दूसरी ओर अदाओं से बिजलियां गिरातीं सुंदरियां। 35 देशों की सुंदरियों ने सोमवार शाम दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल का दीदार किया। वो करीब एक घंटे तक स्मारक में रुकीं और उनका फोटो सेशन हुआ।
अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग ले रहीं 35 देशों की सुंदरियां सोमवार शाम पांच बजे के करीब ताजमहल पहुंची थीं। वो करीब एक घंटे तक स्मारक में रुकीं। उन्होंने फोरकोर्ट, वीडियो प्लेटफार्म और सेंट्रल टैंक पर फोटो सेशन कराया। इनमें भारत, यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका, बोलिविया, न्यूजीलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, बेलारूस, जापान, भूटान आदि देशों की प्रतिभागी शामिल थीं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें