मथुरा में बोले मंत्री सुरेश खन्ना, मोदी-योगी का काम झाड़ू लगाना नहीं, जागरूकता है
नगर विकास मंत्री ने मथुरा में किया स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 का शुभारंभ। कहा, मथुरा लार्ड कृष्णा की भूमि, सफाई में होना चाहिए नंबर वन।
आगरा [जेएनएन]: नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा टूरिस्ट कैङ्क्षचग सेंटर हैं। विश्व स्तर पर भारत की छवि का निर्माण हो इसके लिए मथुरा को नंबर वन बनाना होगा। उन्होंने विरोधियों को भी जवाब दिया। कहा कि झाड़ू लगाना प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री का काम नहीं है। यह तो प्रेरणा है उन लोगों को जो आज भी इससे झिझकते हैं। लोग ठान लें कि वह गंदगी नहीं करेंगे और न करने देंगे। उसी दिन उत्तर प्रदेश का हर शहर स्वच्छता के मामले में इंदौर बन जाएगा। मंत्री ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया और स्वयं कुछ दूर तक नारे लगाते हुए खुली जीप में चले।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के लिए जनजागरण एवं जन सहभागिता को विशेष स्वच्छता रैली का बुधवार को मथुरा के जुबली पार्क में शुभारंभ करते हुए नगर विकास मंत्री ने कहा कि यह सरकारी कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता पैदा करना है। कारण स्वच्छता का काम सरकार अकेले नहीं कर सकती। विदेश का उदाहरण दिया, कहा कि वहां बच्चा टॉफी खाकर पाउच जेब में रख लेता है, यहां गुटखा खाकर पाउच सड़क पर फेंक देेते हैं। अन्य मुल्कों ने इसलिए तरक्की की क्योंकि वहां लोगों में सिविक सेंस है। गांधी जी ने भी कहा था स्वच्छता आजादी से ज्यादा जरूरी है।
महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने कहा कि नया निगम बना है। अपेक्षाएं ज्यादा हैं और संसाधन सीमित। बावजूद इसके शहर को स्वच्छता के मामले में जनसहभागिता से नंबर एक पर लाएंगे। बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने स्वच्छ वातावरण के निर्माण से हम बीमारियों से बचेंगे। गोवर्धन विधायक ठा. काङ्क्षरदा ङ्क्षसह ने गोवर्धन को नगर पालिका घोषित किए जाने की मांग उठाई। भाजपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार ने सुरेश खन्ना को यूपी का मोदी बताया।
कलाकारों ने दी प्रस्तुति
इससे पूर्व कलावृक्ष के कलाकारों ने नृत्य और ब्लैक स्टोन की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, नगर आयुक्त समीर वर्मा, संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार ङ्क्षसह और सत्येंद्र तिवारी ने मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित मंचासीन अतिथि पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक ठा. काङ्क्षरदा ङ्क्षसह, भाजपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार, महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र और ब्रांड एंबेसडर गीतांजलि शर्मा का माल्यार्पण और पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया। धन्यवाद महानगर भाजपा अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर ने और संचालन रश्मि शर्मा ने किया।