Move to Jagran APP

Dispute in Agra: आगरा के निबोहरा में मेड़ के विवाद में दो पक्षों में चली लाठियां और कुल्हाड़ी, 12 घायल

Dispute in Agra चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया अन्य प्राथमिक उपचार के बाद गए घर। नागर निवासी गिर्राज और डालचंद के खेत की मेड़ एक दूसरे से जुड़ी है। दोनों पक्षों में मेड़ को लेकर पिछले कुछ दिनों से तनाव की स्थिति थी।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 04:50 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 04:50 PM (IST)
Dispute in Agra: आगरा के निबोहरा में मेड़ के विवाद में दो पक्षों में चली लाठियां और कुल्हाड़ी, 12 घायल
दोनों पक्षों में मेड़ को लेकर पिछले कुछ दिनों से तनाव की स्थिति थी।

आगरा, जागरण संवाददाता। निबोहरा क्षेत्र के गांव नागर में मंगलवार को मेड़ के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। लाठी डंडों के बाद कुल्हाड़ी निकल आईं। इनसे एक दूसरे को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने एक पक्ष के चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरे पक्ष के घायल पुलिस के सामने नहीं आए हैं।

loksabha election banner

नागर निवासी गिर्राज और डालचंद के खेत की मेड़ एक दूसरे से जुड़ी है। दोनों पक्षों में मेड़ को लेकर पिछले कुछ दिनों से तनाव की स्थिति थी। मंगलवार को गिर्राज अपने खेत की ओर से मेड़ पर लोहे का तार लगा रहे थे। जबकि दूसरा पक्ष अपने खेत की जुताई करा रहा था। मेड़ को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। शुरुआत में दोनों पक्ष से दो-दो लोग थे। गुत्थमगुत्था होने के बाद वे हट गए। थोड़ी देर में दोनों ने अपने-अपने समर्थक बुला लिए। इसके बाद कुल्हाड़ी से एक दूसरे पर वार किए। गिर्राज और उनके पक्ष के रामअवतार, मोहन और राजनदेवी घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक कोई घायल सामने नहीं आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों पक्ष से 12 लोग घायल हुए हैं। सीओ फतेहाबाद बीएस वीर कुमार का कहना है कि अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.