विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में युवती की हत्या, 12 गाड़ियां रडार पर; पुलिस की नजर तलाश रही हत्यारे की कार

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 22 Sep 2026 09:01 PM (IST)

आगरा के झरना नाला जंगल में मिली युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 गाड़ियों को रडार पर ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, आगरा। कानपुर हाईवे पर झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़़ियां पुलिस के रडार पर हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग एवं टोल पर लगे कैमरों की मदद से पुलिस ने उक्त गाड़ियों को चिन्हित किया है।

वाहनों का डाटा निकालने के बाद पुलिस ने अब एक-एक कर वाहन मालिकों के बारे में छानबीन शुरू कर दी है। एत्मादपुर के छलेसर स्थित झरना नाला के जंगल में सात सितंबर को 26 वर्ष की युवती की हत्या करके शव फेंका गया था। युवती हरा लोअर, काला,सफेद प्रिंट का कुर्ता पहने थी

पहचान नहीं होने के चलते पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवती के सिर मे भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या की गई थी। आशंका है कि युवती के शव को किसी गाड़ी से यहां लाकर फेका गया था।

पुलिस ने हत्यारों का सुराग लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास हाईवे से गुजरने वाली गाड़ियों के फुटेज चेक किए। जिसमें 12 गाड़ी ऐसी थीं, जो शव मिलने से पहले वहां से निकलीं। पुलिस ने हाईवे और टोल से नंबरों काे मैच करके उनके मालिकों का नाम-पता हासिल किया। अब सभी से एक-एक करके पूछताछ कर रही है।

हत्या करके फेंकी युवती का फोटो एआई की मदद से तैयार करके सोशल मीडिया में प्रसारित किया था। डीसीपी आदित्य ने बताया कि चिन्हित किए गए वाहनों के नंबर के आधार पर उनके मालिकों का नाम-पता निकाला है। सभी से एक-एक करके पूछताछ की जा रही है।