Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
LIVE BLOG

UP Election 2022 Voting LIVE Updates: छठे चरण का मतदान संपन्न, पांच बजे तक 53.31 फीसदी हुआ मतदान

UP Election 2022 Phase 6 live Latest Hindi News: आज दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्र के लिए मॉक पोलिंग के बाद मतदान प्रारंभ हो गया है। इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

By Anil PandeyThu, 03 Mar 2022 06:58 PM (IST)
News Article Hero Image

उत्तर प्रदेश के छठे चरण का मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर और पांच बजे तक समपन्न गया। आज हुए चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं, जो गोरखपुर शहर सीट से उम्मीदवार हैं। छठे चरण के बाद सातवां चरण बचेगा, जहां सात मार्च को मतदान होगा।

3 Mar 20226:56:44 PM
दस जिले और सीटों के नाम

दस जिलों में आंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व बलिया की विधान सभा सीटें आती हैं।

छठे चरण की ये विधानसभा सीटें
कटेहरी, टांडा, आलापुर (सुरक्षित), जलालपुर, अकबरपुर, तुलसीपुर, गैंसड़ी, उतरौला, बलरामपुर (सुरक्षित), शोहरतगढ़, कपिलवस्तु (सुरक्षित), बांसी, इटवा, डुमरियागंज, हर्रैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा (सुरक्षित), मेंहदावल, खलीलाबाद, धनघटा (सुरक्षित), फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, महराजगंज (सुरक्षित), पनियरा, कैम्पियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजनी (सुरक्षित), चौरी-चौरा, बांसगांव (सुरक्षित), चिल्लूपार, खड्डा, पडरौना, तमकुही राज, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा, रामकोला (सुरक्षित), रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपार रानी, सलेमपुर (सुरक्षित), बरहज, बेल्थरा रोड (सुरक्षित), रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह व बैरिया।

3 Mar 20226:40:40 PM
चंदौली में प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चंदौली में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेता लोगों को गरीब रख रहे हैं लेकिन उनके बच्चे विदेश में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिनके बच्चे नहीं हैं, उनके दोस्त समृद्ध हो रहे हैं और हर दिन 1000 करोड़ रुपये कमा रहे हैं

प्रियंका ने कहा कि अब भाजपा लोगों के मुद्दों के बारे में बात नहीं करते हैं, वे सिर्फ बुलडोजर के बारे में बात करते हैं। क्या सच में उन्होंने माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल किया। इस तरह के बयान गरीबों को गुमराह करने के लिए हैं।

Uttar Pradesh | Now they (BJP) dont talk about peoples issues, they just talk about bulldozers. Did they really use bulldozer against mafias...such utterances are to mislead the poor: Cong leader Priyanka Gandhi Vadra in Chandauli#UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/3Z9i5a8gwT

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
3 Mar 20226:22:43 PM
आंबेडकरनगर सबसे आगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में छठें चरण के मतदान में दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्र में पांच बजे तक 53.31 प्रतिशत मतदान हो गया था। अम्बेडकनगर जिले ने शुरुआती बढ़त को पांच बजे तक बरकरार रखा। तीन से पांच बजे के बीच में आंबेडकरनगर के साथ बलिया, बस्ती, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, तथा संतकबीरनगर में 50 प्रतिशत से अधिक मतदान हो गया था। दस जिलों में से आंबेडकरनगर में 58.66, बलिया में 51.81, बलरामपुर में 48.53, बस्ती में 54.24, देवरिया में 51.50, गोरखपुर में 53.89, कुशीनगर में 55.00, महराजगंज में 57.38, संतकबीर नगर में 51.21 और सिद्धार्थनगर में 49.77 प्रतिशत मतदान हो गया था।

3 Mar 20226:13:36 PM
शाम 5 बजे तक 53.32 फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के छठे चरण में जारी है। शाम पांच बजे तक 53.32% मतदान हुआ है। छठे चरण में 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

#UttarPradeshElections | 53.31% voters turnout recorded till 5 pm during ongoing polling across 10 districts in the sixth phase. pic.twitter.com/7hhHoczenG

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
3 Mar 20226:12:53 PM
'गर्मी निकालने वालों का भाप निकाल देंगे'

जौनपुर जिले में गुरुवार की शाम समाजवादी पार्टी के उम्‍मीदवारों के समर्थन में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने विपक्षी दलों पर जमकर वार करने के साथ ही केंद्र और राज्‍य सरकार पर भी खूब वार किए। उन्होंने कहा कि गर्मी निकालने वालों की बात करने वालों का भाप निकाल देंगे। भाजपा झूठ बोलने वालों की पार्टी है। इस सरकार में महंगाई बढ़ी है, पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़े हैं। यह बातें केराकत विधानसभा क्षेत्र के तरियारी के राजाराम महाविद्यालय के मैदान में सपा प्रत्याशी तूफानी सरोज के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही।

3 Mar 20226:09:52 PM
यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी में यूक्रेन से लौटे छात्रों से बातचीत की। इन छात्रों ने उनसे अपने अनुभव साझा किए। छात्र वाराणसी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों से थे।

Prime Minister Narendra Modi interacted with students who returned from Ukraine in Varanasi today. These students shared their experiences with him. The students were from Varanasi as well as other parts of Uttar Pradesh. pic.twitter.com/iHpACjgAqf

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
3 Mar 20225:59:02 PM
हमारा बुलडोजर बात नहीं करता, काम अच्छा करता है- सीएम योगी

गाजीपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा बुलडोजर बात नहीं करता है लेकिन यह बहुत अच्छा काम करता है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सत्ता में आने के बाद हमारा विकास और हमारा बुलडोजर एक साथ काम करेगा। यूपी के लोगों ने 10 मार्च के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं को विदेशों में भेजने का फैसला किया है।

Our bulldozer does not talk but it works very well. We will make sure that our development and our bulldozer will work together after we come to power. People of UP have decided to send Samajwadi Party leaders to foreign countries after March 10: UP CM Yogi Adityanath in Ghazipur pic.twitter.com/z92R7ppVgE

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
3 Mar 20225:38:17 PM
भदोही में असदुद्दीन ओवैसी
blog images

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि मुजफ्फरनगर में पचास हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए लेकिन सपा मौन रही। इस पार्टी ने मुसलमानों का इस्तेमाल केवल ओर केवल वोट के लिए किया है। सपा, बसपा व भाजपा की सरकार बारी-बारी से बनी लेकिन औराई की सहकारी चीनी मिल की शुरुआत के लिए किसी सरकार ने पहल नहीं की। लोगों को केवल आश्वासन दिया गया। यहां से पार्टी प्रत्याशी की जीत हुई तो चीनी मिल के लिए हम विधानसभा की कार्यवाई रोक देंगे। चीनी मिल चलवाकर ही दम लेंगे।

3 Mar 20225:09:07 PM
मैं कायर नहीं हूं, योद्धा हूं- ममता

उत्तर प्रदेश के सियासी रण में कूदीं ममता बनर्जी ने बनारस में अखिलेश यादव के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की। उन्होंने इस दौरान कहा कि यूपी में खेला होबे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सपा की चुनावी रैली में कहा कि उस दिन जब मैं हवाई अड्डे से घाट जा रही थी, मैंने देखा कि कुछ भाजपा कार्यकर्ता-जिनके दिमाग में गुंडागर्दी के अलावा और कुछ नहीं है, मेरी गाड़ी को रोक रहे थे। उन्होंने मेरी कार पर लाठियां बरसाईं। मुझे वापस जाने को कहा। तब मुझे एहसास हुआ कि वे चले गए हैं। उनका (भाजपा) नुकसान निकट है।

3 Mar 20224:50:25 PM
मतगणना से पहले भाजपा की बड़ी बैठक

प्रदेश भाजपा ने 10 मार्च को होने वाली मतगणना से पहले तैयारी दल की एक बैठक बुलाई है। राज्य चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी बैठक में शामिल होंगे। बैठक में सभी सांसद, राज्य के अधिकारी, जिला अध्यक्ष, उम्मीदवार और प्रभारी भी शामिल होंगे।

3 Mar 20224:32:53 PM
मतदान प्रतिशत में आठ घंटे बाद भी आंबेडकरनगर की बढ़त बरकरार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छठे चरण के मतदान के दौरान मतदाता काफी जोश में हैं। दोपहर तीन बजे तक दस जिले के 57 विधानसभा क्षेत्र में 46.70 प्रतिशत मतदान हो गया था। आंबेडकरनगर ने अपनी बढ़त लगातार जारी रखी है। नौ जिलों में भी मतदान ने गति पकड़ ली थी। आठ घंटे के मतदान के बाद आंबेडकरनगर में सर्वाधिक 52.40 तथा बलरामपुर में सबसे कम 42.67 प्रतिशत मतदान हो गया था। तीन बजे तक आंबेडकरनगर में 52.40 प्रतिशत, बलिया में 46.48, बलरामपुर में 42.67, बस्ती में 46.49, देवरिया में 45.35, गोरखपुर में 46.44, कुशीनगर में 48.49, महराजगंज में 47.54, संतकबीर नगर में 44.67 तथा सिद्धार्थनगर में 46.70 प्रतिशत मतदान हो गया था।

3 Mar 20224:15:51 PM
सपा को पीएम मोदी ने परिवारवादी कहकर बोला हमला

चंदौली में पीएम मोदी ने एक रैली में कहा कि यूपी चुनाव के हर चरण के बाद यह लगातार दिखाई दे रहा है कि लोगों ने परिवारवादी पार्टियों को करारा जवाब देने का फैसला किया है। यूपी में लोग 10 मार्च को होली मनाएंगे।

ये परिवारवादी दल अभी भी माफियाओं के साथ अपने पुराने गठजोड़ में फंसे हुए हैं। जबकि बीजेपी का गठबंधन उत्तर प्रदेश की जनता से है। हमारा गठबंधन चंदौली के उन 14,000 गरीब परिवारों के साथ है, जिनके सपनों को पूरा करने के लिए हमने दिन-रात मेहनत की है।

Prime Minister Narendra Modi addresses a rally in Chandauli ahead of seventh phase of #UttarPradeshElection2022 pic.twitter.com/1NJbBitbJm

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
3 Mar 20223:57:19 PM
पूर्वांचल में भाजपा का होगा सफाया

वाराणसी में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि पूर्वांचल में बीजेपी का सफाया होगा। मैं पूर्वांचल के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि जब समाजवादी सरकार बनेगी तो हम पूर्वांचल का विकास सुनिश्चित करेंगे।

I have full faith that Purvanchal will wipe out BJP. I assure people of Purvanchal that when Samajwadi government is formed, we will ensure development of Purvanchal: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav in Varanasi#UttarPradeshElections pic.twitter.com/F5w0K5PTLm

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
3 Mar 20223:42:37 PM
चंदौली में पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में सातवें चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंदौली में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान ही विपक्ष महाराजा सुहेलदेव को याद करता है। हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमने सरकारी योजनाओं की वित्तीय सहायता सीधे आपके बैंक खातों में जमा की।

3 Mar 20223:33:16 PM
मऊ में बोले अमित शाह

उत्तर प्रदेश में छठे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। सातवें और आखिरी चरण के लिए 7 मार्च को मतदान होगा। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री ने आज जौनपुर में एक जनसभा को संबोधित किया और सपा-बसपा पर जमकर बरसे। शाह ने दावा किया कि पांच चरण के चुनाव में भाजपा ने बहुमत प्राप्त कर लिया है। सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। छठे और सातवें चरण में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की जनता 300 पार की लड़ाई लड़ेगी। बीजेपी उत्तर प्रदेश में 300 सीटें पार करने वाली है।

3 Mar 20223:13:21 PM
पीएम मोदी के गढ़ में अखिलेश यादव

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह यूपी के भविष्य का चुनाव है। लोकतंत्र को बचाना है या नहीं, यह भी चुनाव है। जब हमारी सरकार आएगी, पुलिस भर्तियों के साथ, हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सेना के लिए भर्तियां हों।

This is the election of UPs future. It is also an election to decide whether democracy will be saved or not. When our govt will come, along with police recruitments, well also ensure that recruitments for Army are done: SP chief Akhilesh Yadav at a rally in Varanasi, UP pic.twitter.com/R2ZNRixlYt

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
3 Mar 20222:58:07 PM
भाजपा सरकार गरीब लोगों के लिए काम कर रही है- पीएम मोदी

जौनपुर में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना काल में गरीब लोगों को मुफ्त राशन दिया। सभी को कोरोना का मुफ्त में टीका लगाया। हमारी सरकार देश के गरीब लोगों के लिए काम कर रही है।

3 Mar 20222:45:08 PM
भाजपा पर बरसीं ममता बनर्जी

 वाराणसी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उस दिन जब मैं हवाई अड्डे से घाट जा रही थी, मैंने देखा कि कुछ भाजपा कार्यकर्त मेरे वाहन को रोक रहे थे। उन्होंने मेरी कार पर लाठियां बरसाईं और मुझे वापस जाने के लिए कहा। भाजपा के दिमाग में गुंडागर्दी के अलावा और कुछ नहीं है।

Yday when I was going to Ghat from airport, I saw some BJP workers -who have nothing else except hooliganism in their brains- stopping my vehicle. They hit my car with sticks & told me to go back. Then I realised that theyre gone. Their (BJP) loss is imminent: WB CM in Varanasi pic.twitter.com/qLZMWvSJeB

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
3 Mar 20222:34:49 PM
सीएम योगी की सीट पर एक बजे तक सबसे कम मतदान

सीएम योगी आदित्यनाथ के विधान सभा क्षेत्र गोरखपुर शहर में एक बजे तक सबसे कम वोट पड़े। गोरखपुर में अपराह्न एक बजे तक यानी पहले छह घंटे में 36.66 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे अधिक 39.38 प्रतिशत मतदान पिपराइच में हुआ एवं सबसे कम मतदान गोरखपुर शहर में हुआ। यहां 32 प्रतिशत वोट पड़े। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के अपने बूथ पर वोट डाला।

3 Mar 20222:18:18 PM
एक बजे तक 36.33 प्रतिशत मतदान, आंबेडकरनगर सबसे आगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में छठे चरण के मतदान में सुबह सात बजे से ही मतदाता उत्साहित हैं। दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्र में 1 बजे तक यानी छह घंटे में 36.33 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें आंबेडकरनगर में सर्वाधिक 40.60, कुशीनगर में 39.36 तथा बस्‍ती में 37.48 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पर मतदाता काफी उत्साहित हैं। जबकि बलरामपुर में वोटिंग प्रतिशत रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। यहां छह घंटे में 29.89 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच में आंबेडकरनगर में 40.60, बलिया में 36.39, बलरामपुर में 29.89, बस्ती में 37.48, देवरिया में 34.95, गोरखपुर में 36.63, कुशीनगर में 39.36, महराजगंज में 35.32, संतकबीर नगर में 34.42 तथा सिद्धार्थनगर में 36.51 प्रतिशत मतदान हुआ।

3 Mar 20222:02:39 PM
जौनपुर पहुंचे पीएम मोदी

आज उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के छठे चरण का मतदान हो रहा है। अब पार्टियां सातवें चरण की तैयारी में लगी हुई हैं। इस दौरान पीएम मोदी जौनपुर में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे। सातवें चरण का मतदान सात मार्च को है।

Prime Minister Narendra Modi addresses a rally in Jaunpur ahead of seventh phase of #UttarPradeshElection2022 pic.twitter.com/6CqJm5kLuz

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
3 Mar 20221:47:07 PM
'हम BJP के सामने झुकेंगे नहीं'

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कई पुश्तों से भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लड़ रही है और वो उनके आगे कभी झुकेगी नहीं बल्कि संघर्ष करेंगी। प्रियंका ने सपा-बसपा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता झुक जाएंगे, बसपा के नेता झुक जाएंगे, घरों में दुबक जाएंगे लेकिन कांग्रेस पार्टी न इनसे डरेगी, न इनके सामने झुकेगी बल्कि वह न्याय के लिए संघर्ष करेगी और भाजपा का सामना करेगी।

3 Mar 20221:37:43 PM
राकेश टिकैत ने जताई मतगणना के दिन गड़बड़ी होने की आशंका

विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन गड़बड़ी होने की आशंका जताते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने लोगों से निगरानी रखने के लिए एक दिन पहले मतगणना केंद्रों पर पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश को एक बड़े आंदोलन की आवश्यकता है जिससे बदलाव जरूर आएगा। बागपत के बड़ौत पहुंचे टिकैत ने कहा कि जिला पंचायत (चुनाव) में जो किया गया था, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. मतगणना शुरू होने से एक दिन पहले मतगणना केंद्रों पर पहुंचें और मतगणना स्थलों पर ट्रैक्टर के साथ डेरा डालें।

3 Mar 20221:22:58 PM
बलिया में मंत्री उपेंद्र तिवारी की दारोगा से बहस
blog images

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में छठें चरण के मतदान के दौरान धूप तेज होते ही प्रत्याशी भी गरम हो रहे हैं। बागी धरती मानी जाने वाले बलिया में गुरुवार को मतदान के दौरान मंत्री उपेंद्र तिवारी की एक दारोगा से बहस हो गई। दारोगा के मतदान केंद्र में टहलने से मना करने पर मंत्री काफी गरम हो गए। फेफना क्षेत्र के गड़वार बूथ पर मंत्री उपेंद्र तिवारी को जब पुलिस ने रोका तो मंत्री की दारोगा से तीखी बहस होने लगी। उधर बलिया के ही बांसडीह से भाजपा-निषाद पार्टी की प्रत्याशी केतकी सिंह पर ससुर के साथ मतदाताओं से धक्का-मुक्की का आरोप है। केतकी सिंह पर आरोप है कि बलिया के बांसडीह विधानसभा के असेगा बूथ पर पहुंचकर उन्होंने अपने ससुर के साथ मिलकर मतदाताओं के साथ धक्का-मुक्की की और धमकाते हुए कहा कि पांच बजे के बाद हम देख लेंगे। हमने सभी का चेहरा पहचान लिया है।

3 Mar 20221:05:07 PM
'हम और अखिलेश अब एक हो गए हैं'

अखिलेश यादव-ममता की संयुक्त जनसभा में लोगों के आने का क्रम सुबह से शुरू हुआ तो दिन चढ़ने तक जारी रहा। मंच पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर और सपा प्रदेश अध्‍यक्ष नरेश उत्तम पहुंचे और आयोजन का जायजा भी लिया। इस दौरान शि‍वपाल यादव ने कहा कि हम और अखिलेश अब एक हो गए हैं। अब आपको निर्णय लेना है। भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है। हम आपसे पूछना चाहते हैं कि वाराणसी की सभी सीटों पर क्या आप सपा के नेताओं पर आशीर्वाद देंगे। हम आपसे आग्रह करते हैं कि जहां भी गठबंधन का प्रत्याशी हो वहां अपना आशीर्वाद बनाएं।

3 Mar 202212:42:32 PM
बस्ती में मतदाता उत्साहित तो बलरामपुर में सुस्त

दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्र में 11 बजे तक यानी चार घंटे में 21.79 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें बस्ती में सर्वाधिक 23.33, कुशीनगर में 23.24 तथा अम्बेडकरनगर में 23.10 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पर मतदाता काफी उत्साहित हैं। जबकि बलरामपुर में वोटिंग प्रतिशत रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। यहां चार घंटे में 18.98 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सुबह नौ से 11 बजे के बीच में अम्बेडकरनगर में 23.10, बलिया में 21.87, बलरामपुर में 18.98, बस्ती में 23.33, देवरिया में 19.58, गोरखपुर में 21.81, कुशीनगर में 23.24, महराजगंज में 21.12, संतकबीर नगर में 20.83 तथा सिद्धार्थनगर में 23.42 प्रतिशत मतदान हुआ।

3 Mar 202212:17:37 PM
स्वामी प्रसाद मौर्य को म‍िला नोट‍िस
blog images

कुशीनगर में सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में पथराव व मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद रिटर्निंग अफसर (आरओ) अतुल कुमार ने सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य को बिना अनुमति रोड शो निकालने पर नोटिस दिया। उनसे 72 घंटे जवाब मांगा है कि आचार संहिता का उल्लंघन क्यों किया गया। जवाब मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

3 Mar 202211:58:00 AM
सुबह 11 बजे तक 21.79 मतदान

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के छठे चरण में जारी है। सुबह 11 बजे तक 21.79% मतदान हुआ है। छठे चरण में 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

#UttarPradeshAssemblyElections | 21.79% voter turnout recorded till 11 am during ongoing polling across 10 districts in the sixth phase pic.twitter.com/qtI8yml7D1

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
3 Mar 202211:53:26 AM
वाराणसी में अखिलेश और ममता की जनसभा

विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए गुरुवार को वाराणसी में आयोजित सपा की रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ ही सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी, अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल, प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव व सपा नेता शामिल हो रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता किरणमय नंदा व प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव पहले से बनारस पहुंच चुके हैं।

3 Mar 202211:42:36 AM
बस्ती में मतदाता उत्साहित तो संतकबीर नगर में बेहद सुस्त
blog images

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में छठे चरण के मतदान में सुबह सात बजे से ही मतदाता उत्साहित थे। दस जिलों के 57 विधानसभा क्षेत्र में नौ बजे तक यानी दो घंटे में 8.69 प्रतिशत मतदान हो गया था। इसमें बस्ती में सर्वाधिक 9.88, कुशीनगर में 9.64 तथा अम्बेडकरनगर में 9.46 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां पर मतदाता काफी उत्साहित हैं जबकि संतकबीर नगर में मतदाता बेहद सुस्त हैं। यहां पर दो घंटे में 6.80 प्रतिशत वोट ही पड़े थे। सुबह सात से नौ बजे के बीच में अम्बेडकरनगर में 9.46, बलिया में 7.57, बलरामपुर में 8.13, बस्ती में 9.88, देवरिया में 8.39, गोरखपुर में 8.96, कुशीनगर में 9.64, महराजगंज में 8.90, संतकबीर नगर में 6.80 तथा सिद्धार्थनगर में 8.20 प्रतिशत मतदान हो गया था।

3 Mar 202211:04:25 AM
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कुशीनगर में वोट डाला। इस दौरान उन्होंने भाजपा की सरकार आने का दावा किया।

Kushinagar | Former Union minister RPN Singh, who recently joined the BJP, casts his vote in the sixth phase of Uttar Pradesh Assembly elections pic.twitter.com/ELnpAW2Z4u

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
3 Mar 202210:56:21 AM
भाजपा की सहयोगी पार्टी के संस्थापक क्या बोले

मीडिया ने निषाद पार्टी के संस्थापक संजय निषाद से बीजेपी के सत्ता में आने पर कैबिनेट पद मिलने का सवाल किया। जिस पर उन्होंने कहा कि जब बीजेपी एक साधारण चायवाले के बेटे को पीएम बना सकती है, तो पार्टी निषाद के बेटे को कुछ भी बना सकती है। निषाद पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

When BJP can make an ordinary Chaiwalas son as the PM, then the party can make the son of a Nishad anything: Sanjay Nishad, founder, Nishad Party on being asked about his chances of getting a cabinet post if BJP comes to power in Uttar Pradesh pic.twitter.com/k04hzDrOvU

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
3 Mar 202210:53:15 AM
गोरखपुर में बोले रवि किशन

गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन नेकहा कि हम गोरखपुर मंडल की सभी 9 सीटें जीतेंगे। पूर्वांचल क्षेत्र में मतदान ऐतिहासिक होगा। बीजेपी को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। अब यूपी की जनता ने यहां राम राज्य बनाने का फैसला किया है।

We will win all 9 seats in Gorakhpur mandal. Voter turnout will be historic in Purvanchal region. BJP will get over 300 seats. The construction of Ram Temple is underway. Now, the people UP have decided to establish Ram Rajya here: BJP MP from Gorakhpur, Ravi Kishan pic.twitter.com/imj59g9wwT

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
3 Mar 202210:51:37 AM
शांतिपूर्ण हो रहा मतदान

लखनऊ में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडी राम तिवारी ने बताया कि राज्य के सभी 10 जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। ईवीएम संबंधी शिकायतों का तत्काल समाधान किया जा रहा है।

#UttarakhandElections2022 | Voting is underway peacefully across all 10 districts in the state. EVM related complaints are being immediately addressed: Additional Chief Electoral Officer, BD Ram Tiwari, at Lucknow pic.twitter.com/lVhDH6TEqq

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
3 Mar 202210:29:28 AM
सुबह 9 बजे तक 8.69% मतदान

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के छठे चरण में जारी है। सुबह 9 बजे तक 8.69% मतदान हुआ है। छठे चरण में 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

8.69% voter turnout recorded till 9 am in the sixth phase of #UttarPradeshAssembly elections

Voting is underway in 57 Assembly seats across 10 districts pic.twitter.com/HPAA2WUSB9

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
3 Mar 20229:57:31 AM
निषाद पार्टी के संस्थापक ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के छठे चरण में निषाद पार्टी के संस्थापक संजय निषाद ने गोरखपुर में डाला वोट। निषाद पार्टी ने इस बार भाजपा से गठबंधन किया है। एमएलसी संजय निषाद ने कहा कि हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

Gorakhpur | Nishad Party founder, Sanjay Nishad casts his vote in the sixth phase of #UttarPradeshElections2022

"Is baar 300 paar (well win over 300 seats)," says MLC Sanjay Nishad who is in alliance with BJP pic.twitter.com/nBZUoq8dII

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
3 Mar 20229:49:10 AM
'अबकी बार 300 पार की सरकार'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज में बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

BJP MP and former Union minister Shiv Pratap Shukla along with his family casts his vote at St. Andrews Inter College, Gorakhpur, in the sixth phase of Uttar Pradesh Assembly elections

300 ki paar ki sarkaar in this Assembly elections, says Shukla. pic.twitter.com/M2ygCjh8WV

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
3 Mar 20229:38:42 AM
योगी के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने डाला वोट

उत्तर प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बलिया जिले की फेफना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि भाजपा जीतेगी।

Uttar Pradesh minister Upendra Tiwari, contesting from Phephna Assembly seat, casts his vote at a polling station in Ballia

I am confident that BJP will win, he says.#UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/vPBcQR4wf5

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
3 Mar 20229:11:54 AM
सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं शुभावती ने डाला वोट

गोरखपुर शहरी विधानसभा सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार शुभावती शुक्ला भी वोट डालने पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह जीतेंगी। जनता से उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है।

Gorakhpur | Shubhawati Shukla, Samajwadi Party candidate contesting against CM Yogi Adityanath from Gorakhpur Urban Assembly seat, casts her vote in the sixth phase of #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/TBdZcGQUZT

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
3 Mar 20229:09:46 AM
पीएम मोदी और शाह की इन जिलों में रैली

विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 54 सीटों का यह मतदान काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी है। यहां से भाजपा अच्छी बढ़त लेना चाहती है। पीएम गुरुवार को जौनपुर और चंदौली में रैली को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 12:30 बजे मऊ स्थित मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के जनता स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीपुर फील्ड में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे आजमगढ़ जिले की लालगंज विधानसभा सीट के एसबीई इंटर कॉलेज, लहुवा कला सभा करेंगे।

3 Mar 20228:51:02 AM
पीएम मोदी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने मतदान करने की अपील की

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में छठे चरण का मतदान जारी है। इसी दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा के अन्य दिग्गजों ने सभी से मतदान की अपील की है। पीएम मोदी के साथ ही भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मतदाता ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर मतदान करें। इन सभी नेताओं ने गुरुवार सुबह ट्वीट किया।

3 Mar 20228:43:02 AM
ईवीएम में खराबी होने से सीएम योगी आदित्यनाथ 20 मिनट विलंब से डाल सके वोट

गोरखपुर शहर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह 6:57 मिनट पर मतदान केंद्र पहुंचे थे। इसी दौरान वहां के बूथ पर ईवीएम में खराबी हो गई। जिसके कारण सीएम योगी आदित्यनाथ वोटिंग के लिए अपने निर्धारित समय प्रात: सात बजे के स्थान पर करीब 20 मिनट देरी से मतदान कर सके। हर विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ सवेरे-सवेरे इसी पोलिंग बूथ पर मतदान करते हैं। पिछले 5 साल में उनके लिए पूरी राजनीति बदल गई है। 2017 के चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक थे। इस बार मुख्यमंत्री के रूप में ये चुनाव उनके लिए परीक्षा है।

3 Mar 20228:34:24 AM
आनंद स्वरूप शुक्ला ने डाला वोट, बोले- हम 350 से अधिक सीटें जीतेंगे

बलिया जिले की बैरिया सीट से चुनाव लड़ रहे यूपी के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला विधानसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान करने पहुंते। इस दौरान मीडिया से बात करने हुए उन्होंने कहा कि मैं जनता से मतदान करने की अपील करता हूं। प्रदेश में बीजेपी और योगी आदित्यनाथ की लहर है। हमें विश्वास है कि हम 350 से अधिक सीटें जीतेंगे।

UP Minister Anand Swarup Shukla, contesting from Ballia, casts his vote in the 6th phase of Assembly polls

I appeal to the public to cast their vote. There is a BJP and Yogi Adityanath wave in the state. We are confident that we will win over 350 seats, he says. pic.twitter.com/wTrR1MNaNq

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 3, 2022
3 Mar 20228:24:41 AM
ये सात मंत्री भी मैदान में-

देवरिया की पथरदेवा सीट से कृषि मंत्री व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही।
सिद्धार्थनगर के बांसी सीट से स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह।
गोरखपुर के खजनी से उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीराम चौहान।
बलिया की फेफना सीट से खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी।
सिद्धार्थनगर की इटवा से बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. सतीश चंद्र द्विवेदी।
बलिया की बैरिया सीट से ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला।

गोरखपुर के चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद।

3 Mar 20228:21:38 AM
दस जिले और सीटों के नाम

दस जिलों में आंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व बलिया की विधान सभा सीटें आती हैं।

छठे चरण की ये विधानसभा सीटें
कटेहरी, टांडा, आलापुर (सुरक्षित), जलालपुर, अकबरपुर, तुलसीपुर, गैंसड़ी, उतरौला, बलरामपुर (सुरक्षित), शोहरतगढ़, कपिलवस्तु (सुरक्षित), बांसी, इटवा, डुमरियागंज, हर्रैया, कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा (सुरक्षित), मेंहदावल, खलीलाबाद, धनघटा (सुरक्षित), फरेंदा, नौतनवा, सिसवा, महराजगंज (सुरक्षित), पनियरा, कैम्पियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजनी (सुरक्षित), चौरी-चौरा, बांसगांव (सुरक्षित), चिल्लूपार, खड्डा, पडरौना, तमकुही राज, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा, रामकोला (सुरक्षित), रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपार रानी, सलेमपुर (सुरक्षित), बरहज, बेल्थरा रोड (सुरक्षित), रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह व बैरिया।

3 Mar 20227:57:52 AM
वोट डालने के बाद क्या बोले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठे चरण के लिए गोरखपुर के प्राथमिक विद्यालय गोरखनाथ कन्या नगर क्षेत्र में अपना वोट डाला। वह गोरखपुर शहर सीट से भाजपा उम्मीदवार भी हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि लोग बड़ी संख्या में मतदान करेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी रिकॉर्ड बनाएगी और बड़ी संख्या में सीटें जीतेगी। हम 80% से अधिक सीटें जीतेंगे। विकास और सुरक्षा के लिए वोट करें, बीजेपी को वोट दें।

3 Mar 20227:53:31 AM
छठे चरण में ये नेता उम्मीदवार

छठे चरण में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उनके सात मंत्रियों, नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी तथा बसपा विधायक दल के नेता उमाशंकर सिंह व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस चरण में 2.15 करोड़ मतदाता सीएम योगी आदित्यनाथ सहित 676 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 66 महिला प्रत्याशी हैं। वर्ष 2017 में 57 सीट में 46 सीटों पर भाजपा का कब्जा था।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us