विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयरस्ट्राइक के बाद अलर्ट पर दिल्ली, IGI एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स में देरी से यात्री परेशान; देखें लिस्ट

Published: Thu, 08 May 2025 10:15 AM (IST)

ऑपरेशन सिंदूर के बाद एहतियात के तौर पर दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआई) एयरपोर्ट से कई फ्लाइट्स कैंसिल की ...और पढ़ें

दिल्ली एयरपोर्ट पर लाइन में लगे यात्री। फोटो- जागरण
दिल्ली एयरपोर्ट पर लाइन में लगे यात्री। फोटो- जागरण

HighLights

  1. दिल्ली से कई शहरों के लिए फ्लाइट सेवा प्रभावित
  2. घर से निकलने से पहले ट्रैवल एडवाइजरी जरूर देखें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर उड़ानों के रद होने और देरी से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऑपरेशन के बाद जम्मू, श्रीनगर, लेह, चंडीगढ़ आदि जगह की उड़ानें पूरी तरह बंद कर दी गई।

इंडिगो और एयर इंडिया सहित विभिन्न विमानन कंपनियों ने सोशल मीडिया पर उड़ानों के रद होने की जानकारी साझा की। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने यात्रियों से घर से एयरपोर्ट निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति के बारे में संबंधित एयरलाइन से जानकारी लेने की सलाह दी है।

आईजीआई एयरपोर्ट पर अब तक इतनी फ्लाइट्स रही लेट

अंतरराष्ट्रीय

  • प्रस्थान: 28
  • आगमन: 9

घरेलू

  • प्रस्थान 9
  • आगमन 0

कैंसिल

  • अंतरराष्ट्रीय - हांगकांग, बेन गुरीन इंटरनेशनल, बिशकेक व अलमाटी।
  • घरेलू - लेह, कोचिन, श्रीनगर चंडीगढ़ अमृतसर आदि जो कल थी।

बुधवार को इधर उधर चक्कर लगाते रहे यात्री

उल्लेखनीय है कि बुधवार को फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी मिलने से पहले काफी यात्री या तो एयरपोर्ट पहुंच चुके थे या फिर एयरपोर्ट के लिए निकल चुके थे। बाद में सभी यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह एयरपोर्ट पर रहकर इंतजार करें या सड़क मार्ग या ट्रेन से अपने गंतव्य की ओर रवाना हों। जगह जगह यात्री बैगों को लेकर इधर उधर चक्कर लगाते नजर आए।

वहीं उड़ानों के रद होने की वजह से क्रू मैंबर भी एयरपोर्ट पर ही दिखाई दिए। धर्मबीर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ लेह जाने वाली उड़ान में यात्रा करने के लिए टर्मिनल तीन पर पहुंचे थे। वहां पर वह यात्रा के लिए इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया, हमने मील का उपयोग करके प्रीमियम इकोनॉमी बुक की थी, लेकिन उड़ान रद होने की सूचना के बाद कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली।

भीड़ से भरा दिखा एयर इंडिया का हेल्प डेस्क

बच्चों के साथ इतने घंटे इंतजार करना बहुत मुश्किल है। इसी तरह, मुदब्बीर भी एयरपोर्ट पर काफी परेशान नजर आए। उन्होंने बताया कि वह कोटा से नीट की तैयारी कर रहे हैं। वह अपने घर श्रीनगर लौट रहे थे, उड़ान रद होने की वजह से वह वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश में परेशान थे।

उन्होंने कहा, ‘घर के लोग परेशान हैं। बार-बार कॉल कर रहे हैं। एयर इंडिया का हेल्प डेस्क भीड़ से भरा है। अब बस या ट्रेन से ही घर जाउंगा। इसी तरह क्रू मैंबर स्वाति ने बताया कि वह द्वारका इलाके में रहती हैं और सुबह ही तैयार होकर एयरपोर्ट पहुंच गई। यहां आने के बाद उन्हें पता लगा कि उड़ानें रद कर दी गई हैं। इसलिए वह वापस भी नहीं जा सकती हैं। इसी तरह और भी क्रू मैंबर सामान लेकर एयरपोर्ट पर दिखाई दिए।