विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में ग्रिल की चपेट में आने से 2 की मौत, विरोध में लोगों ने 130 मीटर रोड किया जाम

Published: Thu, 22 May 2025 09:34 AM (IST)Updated: Thu, 22 May 2025 12:29 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में दुखद घटना घटी। आंधी में ग्रिल गिरने से एक बुजुर्ग महिला और उसके दो ...और पढ़ें

मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी के निवासियों ने रोज जाम की। फोटो- जागरण
मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी के निवासियों ने रोज जाम की। फोटो- जागरण

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर ओमीक्रान तीन स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसायटी में ग्रिल गिरने से चपेट में आई बुजुर्ग महिला का सिर धड़ से अलग हो गया था। चपेट में उसका दो साल का नाती भी आ गया था।

जिसे पीड़ित स्वजन ने उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने की वजह से उसे अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां देर रात बच्चे की भी उपचार के दौरान मौत हो गई है। महिला व बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

130 मीटर रोड पर लगा लंबा जाम

घटना के विरोध में मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी के निवासियों ने 130 मीटर रोड पर प्रदर्शन किया। इससे 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। निवासियों का आरोप है किबिल्डर की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। सोसायटी के लोग बिल्डर को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। लोगों को समझने में के लिए पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। 

पुलिस ने जबरन तरीके से प्रदर्शन कर रहे निवासियों को हटाया और कई लोगों को हिरासत में लिया है। रोड खाली करवाने के लिए पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा।

दामाद व बेटी के साथ रहती थीं सुनीता

सोसायटी के टावर सन चार में जितेंद्र परिवार के साथ रहते हैं। जितेंद्र व उसकी पत्नी पम्मी रानी आईटी में इंजीनियर है। जितेंद्र मूलरूप से झारखंड में बोकारो स्टील सिटी के रहने वाले हैं। जितेंद्र की सास सुनीता भी दामाद व बेटी के साथ रहती थीं।

बुधवार की शाम को वह अपने दो वर्षीय नाती अदविक को गोद में लेकर सोसायटी के नीचे टहल रही थीं। आंधी आने पर वह टावर के अंदर दौड़ कर जा रही थी। तभी 22 वीं मंजिल पर रखी ग्रिल उनके ऊपर आ गिरी। ग्रिल से बुजुर्ग महिला की गर्दन धड़ से अलग हो गई। जबकि नाती को भी गंभीर चोट आई । देर रात बच्चे की भी मौत हो गई ।